{"_id":"574c7c0d4f1c1bf551108ee7","slug":"the-person-in-charge-of-putting-submersible-pumps","type":"story","status":"publish","title_hn":"हैंडपंप में सबमर्सिबल डालने वाला पुलिस के हवाले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हैंडपंप में सबमर्सिबल डालने वाला पुलिस के हवाले
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Mon, 30 May 2016 11:14 PM IST
विज्ञापन
सूख्ाे हैंडपंप
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतिक्रमण मुक्त हैंडपंप अभियान के क्रम में हरकूपुर गांव में एडीएम ने एक युवक को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। इसी के साथ कहा है कि अगर वह हैंडपंप से सबमर्सिबल नहीं हटाता है तो उसे जेल भेज दिया जाए। इसके अलावा गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। कोटेदार की शिकायत मिलने पर उसे कड़ी फटकार लगाई। अपर जिलाधिकारी आनंद
कुमार ने सोमवार को उप जिलाधिकारी के साथ हरकूपुर गांव में चौपाल लगाई। यहां पर उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। गांव के लोगों ने बताया कि पात्रों के चयन में लापरवाही हुई है। कई पात्र परिवार योजना से वंचित हो गए हैं। इस पर एडीएम ने कोटेदार को कड़ी फटकार लगाई और कहा कि मानक के मुताबिक ही सूची तैयार की जाए। नलकूप न
होने पर जेई को कड़ी फटकार लगाई गई। ग्रामीणों मुलू, गिरधारी, बालकिशन आदि ने गांव की समस्याओं को प्रमुखता से रखा। समस्याओं को सुनने के बाद उन्होंने गांव में विकास कार्यो की हकीकत देखी। गांव के रामबाबू सरकारी हैंडपंप में सबमर्सिबल डालकर पानी का अत्यधिक दोहन कर रहे थे। उनके इस कार्य से आसपास के लोगों को परेशानी भी हो रही थी।
विज्ञापन
इस पर एडीएम ने रामबाबू को पुलिस के हवाले कर दिया और निर्देश दिए कि अगर यह हैंडपंप को अतिक्रमण से मुक्त नहीं करता है तो उसे जेल भेज दिया जाए। उन्होंने कहा कि सरकारी
संपत्ति पर किसी को भी अतिक्रमण नहीं करना चाहिए। ऐसा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चौपाल में एएसपी शकील अहमद, एसडीएम जल राजन चौधरी के अलावा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।