फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The laborer beaten up on refusing to drink

शराब पीने से मना करने पर मजदूर को पीटा

Mon, 03 Jul 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Mon, 03 Jul 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
The laborer beaten up on refusing to drink
घायल मजदूर थाने में शिकायत करने जाता। - फोटो : अमर उजाला
रामपुरा। क्षेत्र के बिलौहा गांव में शनिवार देर रात दरवाजे पर शराब पीने से मना करने पर नशेबाजों ने मजदूर की पिटाई कर दी। आसपास के लोगों के दौड़ने पर हमलावर जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। पुलिस ने घायल हो मेडिकल के लिए अस्पताल भेज। फिलहाल पीड़ित ने तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन

रामपुरा थाना क्षेत्र के बिलौहा गांव निवासी महाराज सिंह पुत्र विजय मजदूरी करता है। शनिवार देर रात वह मजदूरी कर गांव लौटा था। आरोप है कि उसके दरवाजे के बाहर डीपी सिंह और चरन सिंह शराब पी रहे थे। महाराज सिंह ने दोनों से जाने के लिए कहा। इस पर दोनों महराज के साथ गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर पीटना शुरू कर दिया। महाराज के शोर मचाने पर आसपास के लोग दौडे़। इस पर दोनों नशेबाज उसे जान से मारने की धमकी देते भाग निकले। महाराज सिंह ने थाने जाकर शिकायत की। एसओ मिथलेश कुमार ने बताया कि घायल मजदूर को चिकित्सकीय परीक्षण के भेजा गया है। अभी उसने तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed