फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The friend had committed murder of Sarafa on the relationship with girlfriend

प्रेमिका से संबंध पर दोस्त ने ही की थी सराफ की हत्या

Thu, 05 Jul 2018 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Thu, 05 Jul 2018 11:42 PM IST
विज्ञापन
The friend had committed murder of Sarafa on the relationship with girlfriend
पुलिस कार्यालय में हत्याकांड का खुलासा करते एसपी व एएसपी। - फोटो : amar ujala

 पुलिस कार्यालय में मामले का खुलासा कर एसपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि 20 जून को डकोर थाना क्षेत्र के राठ रोड स्थित शताब्दी महाविद्यालय के अंदर बने लाला अलोपीदीन कॉलेज परिसर में सराफा व्यापारी अमित सोनी पुत्र शब्दकुमार निवासी मोहल्ला रामनगर उरई का खून से सना शव मिला था। उसके सिर में किसी वजनी  वस्तु से प्रहार कर हत्या की गई थी। पुलिस ने पिता की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की थी। पुलिस की जांच में रामबाबू विश्वकर्मा पुत्र चरन सिंह निवासी ग्राम चिल्ली थाना राठ जिला हमीरपुर का नाम सामने आया।

विज्ञापन


पुलिस ने इसके खिलाफ तहकीकात शुरू की। चार दिन पूर्व पुलिस ने उसे गुजरात के सूरत से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या किए जाने की बात स्वीकार की। खुलासा करते हुए एसपी व एएसपी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि चुर्खी के नूरपुर में रामबाबू ने एक युवक की हत्या की थी। इस मामले में उसे व उसकी प्रेमिका को जेल भेजा गया था। जेल में ही उसकी दोस्ती अमित सोनी से हो गई। जेल से छूटने के बाद अमित व रामबाबू की प्रेमिका के बीच दोस्ती हो गई और उनका मिलना होने लगा। इस जानकारी रामबाबू को लग गया।
विज्ञापन


इधर चोरी के जेवर खरीदने में हिस्सा न देने से वह पहले से ही खफा था। इसलिए उसने अमित सोनी की हत्या करने की ठान ली। उसने षड्यंत्र के तहत अमित को राठ रोड पर बुलाया, जहां शताब्दी महाविद्यालय के पास सुनसान सड़क पर पहले खूब शराब पिलाई। इसी बीच उसकी निगाह डिग्री कालेज की टूटी चहारदीवारी पर पड़ी तो वह अमित के नशे में धुत होने पर उसे कालेज परिसर के अंदर ले गया। इसके बाद रामबाबू ने उसके सिर पर लोहे की रॉड से कई प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद पुलिस को भटकाने के लिए एक नोटबुक में किसी और पर हत्या का आरोप लगाकर अमित का मोबाइल लेकर भाग गया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लोहे का साबड़ व अमित सोनी का मोबाइल बरामद कर लिया। आरोपी को पकड़ने वाली टीम में स्वाट टीम प्रभारी ब्रजनेश कुमार, सर्विलांस प्रभारी मतीन खान, डकोर थाने के एसआई विनोद कुमार, सिपाही रवि भदौरिया, गौरव बाजपेई, शैलेंद्र चौबे व शैलेंद्र चौहान आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed