फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The couple and their son bled

दंपति व उसके पुत्र को किया लहूलुहान

Fri, 22 Jul 2016 10:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Fri, 22 Jul 2016 10:26 PM IST
विज्ञापन
The couple and their son bled
घायल युवक - फोटो : अमर उजाला
सरकारी नल पर पहले पानी भरने को लेकर हुए विवाद में दबंगों ने दंपति व उसके पुत्र पर लाठी और कुल्हाड़ी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामले की तहरीर थाना पुलिस को दे दी गई है। चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव औंता निवासी लल्लू सिंह की पत्नी गुड्डी देवी गांव में लगे सरकारी नल पर शुक्रवार की सुबह
विज्ञापन


करीब 10 बजे पानी लेने गई थीं, तभी वहां गांव का ही मिथुन आया और पहले पानी भरने के लिए लड़ने लगा। जब महिला ने इसका विरोध किया तो मिथुन पक्ष के  रामसिंह, रामकुमार, भगवानदास आदि आ गए और मुन्नी को पीट दिया। मौके पर महिला को बचाने आए पति लल्लू व उसके  पुत्र दीपू पर भी हमलावरों ने लाठियों से हमलाकर लहूलुहान कर दिया। चीख
विज्ञापन


पुकार सुनकर ग्रामीण आ गए और हमलावरों ने बचाया और घायल दंपति व उसके पुत्र को जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मामले की तहरीर थाना चुर्खी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed