{"_id":"58b70c864f1c1b9c18831bb9","slug":"the-black-market-has-recovered-from-the-gas-cylinder-and-stove","type":"story","status":"publish","title_hn":"कालाबाजारी को रखे गैस सिलेंडर व चूल्हे बरामद ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कालाबाजारी को रखे गैस सिलेंडर व चूल्हे बरामद
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 01 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली पुलिस द्वारा उमरारखेरा में पकडे़ गए गैस, सिलेंडर।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पीएम की उज्जवला योजना भी कालाबाजारी के धंधे से अछूती नहीं रही। शहर के उमरारखेरा में बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर वहां रखे उज्ज्वला योजना के 20 सिलेंडर व 18 चूल्हे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी चलाने वाली महिला व उसके एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिलापूर्ति विभाग को
भी मामले की जानकारी दी गई है। कालाबाजारी करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है। शहर कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चंद्रकांति पत्नी कमलेश चौधरी के नाम ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी है। उन्हाेंने अपने एजेंट रामस्वरूप को उरई के मोहल्ला उमरारखेरा में किराए का कमरा दिलाया और वहां से गैस
सिलेंडर की कालाबाजारी करानी शुरू कर दी। जब मुहल्ले के लोगाें को इसकी जानकारी हुई तो उन्हाेंने पुलिस को बताया। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह मौके पर दबिश देकर एक मकान से 20 सिलेंडर व 18 गैस चूल्हे बरामद कर पूर्ति विभाग को सूचना दी। मौके पर आए पूर्ति विभाग के अधिकारी ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जिस मकान से सिलेंडर बरामद हुए है, उसके मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के पीछे बहुत बड़ा रैकेट होने की आशंका है।