फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   The black market has recovered from the gas cylinder and stove

कालाबाजारी को रखे गैस सिलेंडर व चूल्हे बरामद

Wed, 01 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 01 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
The black market has recovered from the gas cylinder and stove
कोतवाली पुलिस द्वारा उमरारखेरा में पकडे़ गए गैस, सिलेंडर। - फोटो : अमर उजाला
पीएम की उज्जवला योजना भी कालाबाजारी के धंधे से अछूती नहीं रही। शहर के उमरारखेरा में बुधवार की सुबह कोतवाली पुलिस ने सूचना पर दबिश देकर वहां रखे उज्ज्वला योजना के 20 सिलेंडर व 18 चूल्हे बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी चलाने वाली महिला व उसके एजेंट के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जिलापूर्ति विभाग को
विज्ञापन


भी मामले की जानकारी दी गई है। कालाबाजारी करने वाले अन्य लोगों के बारे में भी पता किया जा रहा है।  शहर कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत चंद्रकांति पत्नी कमलेश चौधरी के नाम ग्रामीण क्षेत्र में गैस एजेंसी है। उन्हाेंने अपने एजेंट रामस्वरूप को उरई के मोहल्ला उमरारखेरा में किराए का कमरा दिलाया और वहां से गैस
विज्ञापन


सिलेंडर की कालाबाजारी करानी शुरू कर दी। जब मुहल्ले के लोगाें को इसकी जानकारी हुई तो उन्हाेंने पुलिस को बताया। कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह मौके पर दबिश देकर एक मकान से 20 सिलेंडर व 18 गैस चूल्हे बरामद कर पूर्ति विभाग को सूचना दी। मौके पर आए पूर्ति विभाग के अधिकारी ने आरोपियाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। आरोपी फरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उनकी तलाश कर रही है। जिस मकान से सिलेंडर बरामद हुए है, उसके मकान मालिक से भी पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मामले के पीछे बहुत बड़ा रैकेट होने की आशंका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed