फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Teenager dies in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में किशोरी की मौत

Tue, 01 Nov 2016 11:06 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 01 Nov 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Teenager dies in mysterious circumstances
वाराणसी के घाट पर 2 की मौत - फोटो : self

उरई (जालौन)। घर में अकेली रह रहीं किशोरी का शव उसी के घर में मिलने से कदौरा में सनसनी मच गई। घर से दुर्गंध आने पर पड़ोसियाें ने मौके पर जाकर देखा तो सन्न रह गए। सूचना पाकर थाना पुलिस मौके  पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मां की मौत के  बाद पिता इसे छोड़कर मुंबई चला गया था। वह अकेली रहती थी और मुहल्ले के लोगाें से रोटी मांग कर खाना खाती थी। पुलिस का कहना है कि किशोरी की मौत बीमारी से लग रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी।

विज्ञापन

  
 कदौरा थाना के गांव गर्रेही निवासी काजल अहिरवार (14) पुत्री ब्रजभान अहिरवार का शव उसी के घर में मिला। आसपास रहने वाले लोगाें को जब घर से दुर्गंध आई तो मौके पर जाकर देखा तो शव मिला। शव करीब चार दिन पुराना था और उसमें कीड़े भी पड़ गए थे। ग्रामीणाें के मुताबिक काजल की मां की मौत करीब दो साल पहले हो गई थी। उसका पिता इसके बाद उसे 12 साल की उम्र में अकेला छोड़कर मुंबई चला गया था। वह यहां मांग कर खाकर गुजारा कर रही थी। पुलिस का कहना है कि किशोरी की मौत की वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के  बाद होगा। गांव में तरह-तरह की चर्चाआें का बाजार गर्म है। ग्रामीणाें ने बताया कि किशोरी मानसिक रूप से भी कमजोर थी। पुलिस का कहना है कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जा रही है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed