{"_id":"5810ec184f1c1bc877bc3ec8","slug":"student-vandalism-caused-by-fire-jhansi-refer","type":"story","status":"publish","title_hn":"छेड़खानी पर छात्रा ने लगाई आग, झांसी रेफर ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
छेड़खानी पर छात्रा ने लगाई आग, झांसी रेफर
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Wed, 26 Oct 2016 11:17 PM IST
विज्ञापन
किशोरी आशा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छेड़खानी व अश्लील हरकताें से परेशान हाईस्कूल की छात्रा ने बुधवार सुबह घर में अपने ऊपर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इसके बाद वह चीखती चिल्लाती घर में दौड़ने लगी। चीख पुकार सुनकर परिजनाें ने उसे किसी तरह बचाया और जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां उसकी हालत गंभीर देखकर डाक्टरों ने मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। जानकारी होने पर
सीओ जंगबहादुर, कोतवाल सुनील तिवारी मौके पर पहुंचे और नायब तहसीलदार को जिला अस्पताल बुलाकर छात्रा के बयान दर्ज कराए। एएसपी सुभाष चंद्र शाक्य पीड़िता के घर पहुंचे और परिजनाें को कार्रवाई का भरोसा दिया। आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पॉक्सो एक्ट व आत्महत्या के लिए प्रेरित करने की रिपोर्ट दर्जकर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दिल्ली
पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। हाईस्कूल में पढ़ रही क्षेत्र के मोहल्ला इंद्रानगर निवासी एक किशोरी आशा (15) पुत्री सुंदर सिंह को पड़ोसी युवक सौरभ अहिरवार परेशान करता है। जब इसकी जानकारी पर परिजनों ने सौरभ के घर पर शिकायत की। इस पर युवके के परिजनाें ने उसे दिल्ली भेज दिया। वह वहां बीटेक का छात्र है। किशोरी के परिजनाें का आरोप है कि
विज्ञापन
आरोपी युवक उसकी बेटी को मोबाइल पर फोन कर परेशान कर रहा था। मंगलवार की रात भी सौरभ ने मोबाइल पर फोन किया और धमकी दी कि उसने कंप्यूटर से उसकी फोटो बनवा ली है। इसे वायरल कर उसे बदनाम कर देगा। इससे छात्रा परेशान हो गई और सुबह करीब पांच बजे उसने घर में रखा केरोसिन की पांच लीटर की केन उठाई और घर में बाथरूम के दरवाजे
पर जाकर केरोसिन अपने ऊपर उड़ेल लिया और आग लगा ली। इसके बाद आग का गोला बनकर वह इधर-उधर भागने लगी। चीख पुकार सुनकर परिजन जागे और कंबल डालकर आग बुझाई। इसके बाद उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले गए। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और नायब तहसीलदार को बुलाकर बयान कराए। बयान में किशोरी ने
बताया कि मुहल्ले का ही युवक सौरभ अहिरवार उसे परेशान करता था। इसलिए उसने आग लगाई है। वहीं, डाक्टराें ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। पुलिस ने परिजन की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ छेड़खानी, आत्महत्या को उकसाने व पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
100 मीटर पहुंचने में पुलिस को लगा डेढ़ घंटा
इसे पुलिस की लापरवाही ही कहेंगे कि घटना की सूचना के डेढ़ घंटे बाद कोतवाली से मात्र 100 मीटर दूर जिला अस्पताल पहुंच पाई। यही नहीं, सूचना के समय कोतवाली में डे अफसर ऋषभ कुमार मौजूद नहीं थे। इस लापरवाही पर एएसपी सुभाष चंद्र साक्य ने लापरवाह दरोगा को कड़ी फटकार लगाई है।
छात्रा का मोबाइल सर्विलांस सेल को दिया
पुलिस ने छात्रा का मोबाइल परिजनाें से लेकर उसे सर्विलांस सेल को दिया है। उससे पुलिस यह जानकारी कर रही है कि आरोपी सौरभ ने कब-कब किशोरी को फोन कर परेशान किया। पुलिस को इससे आरोपी के खिलाफ पुख्ता साक्ष्य भी मिल जाएगा। पुलिस ने केरोसिन की केन भी बरामद कर ली है।