{"_id":"5a677c464f1c1b84268b6050","slug":"strangled-to-death-of-missing-baby-girl","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापता बच्ची की टाई से गला घोटकर हत्या","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
लापता बच्ची की टाई से गला घोटकर हत्या
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 23 Jan 2018 11:47 PM IST
विज्ञापन
सलोनी की मां।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शहर के मोहल्ला नया रामनगर निवासी उमेशचंद्र दीक्षित अपर जिला जज के पेशकार हैं। उमेश की 9 वर्षीय बेटी सलोनी घर से करीब 400 मीटर दूर एल्ड्रिच पब्लिक स्कूल में कक्षा 2 की छात्रा थी। सोमवार को स्कूल गई थी, पर छुट्टी के बाद घर नहीं लौटी। तलाश के बाद भी पता न चलने पर पिता ने कोतवाली में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। उमेश ने घर के सामने रहने वाले दो लोगों पर बेटी को गायब करने का शक जताया था।
मंगलवार सुबह राहगीरों ने शहर के करमेर रोड स्थित नेशनल हाईवे से नीचे आने वाली सड़क के किनारे स्कूली ड्रेस पहने बच्ची का शव पड़ा देखा तो पुलिस को सूचना दी। इंस्पेक्टर देवेंद्र द्विवेदी मौके पर पहुंचे। शव के पास स्कूली बैग भी पड़ा था, जिसमें छात्रा का पहचान पत्र था। पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। कुछ ही देर में एएसपी, सीओ सिटी व फोरेंसिक टीम भी पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि छात्रा के गले में टाई कसी हुई थी।
विज्ञापन
उमेशचंद्र बेटी का शव देख बेहोश हो गए। उन्होंने पड़ोसी सुमित पुत्र नरेश दौंदेरिया, नरेश दौंदेरिया, मोहित पुत्र सुरेश, अक्षय व छोटू सोनी पर आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। फोरेंसिक सूत्रों की मानें तो हत्या से पहले सलोनी की पिटाई भी की गई, जिससे उसके शरीर पर चोट के निशान मिले। एएसपी का कहना है कि बच्ची की हत्या गला घोंटकर की गई है। दो पड़ोसियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन