{"_id":"5ab29cdb4f1c1b2b618b4cd8","slug":"stole-cash-and-cash-for-homeless-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"घरवालों को बेहोश कर नगदी-जेवर चुराए ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घरवालों को बेहोश कर नगदी-जेवर चुराए
अमर उजाल, जालौन
Updated Wed, 21 Mar 2018 11:26 PM IST
विज्ञापन
Theft
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करसान गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों में धावा बोलकर लाखों के माल पर हाथ साफ कर दिया। चोरों ने घरवालों को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया और नगदी व जेवरात चोरी कर भाग गए। सुबह खाली बक्से व अन्य सामान गांव के बाहर पड़े मिले। सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। पीड़ितों ने कोतवाली में तहरीर दी है।
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करसान में मंगलवार रात चोरों ने दो घरों को निशाना बना लिया। धावा बोलते हुए चोर सबसे पहले गांव के हीरालाल पाल पुत्र परमोले के घर जा पहुंचे। यहां चोर दीवार में लगी ईंटों के सहारे छत के रास्ते से घर में घुसे। अंदर पहुंचते ही चोरों ने घरवालों को नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इसके बाद चोरों ने एक कमरे में रखे बक्से व अन्य सामान उठाकर वापस छत पर गए और दीवार फांद कर होरीलाल के पड़ोसी सुदामा खटिक पुत्र परदेसी के घर जा धमके। यहां पर भी चोरों ने घरवालों को नशीला पदार्थ सुंघाया और कमरे में रखे जेवरात व नगदी समेत अन्य जरूरी सामान पर हाथ साफ किया।
बुधवार सुबह जब घरवालों की आंख खुली तो सामान बिखरा देखकर हड़कंप मच गया। उधर, कुछ ग्रामीणों ने गांव के बाहर खाली बक्से और कपड़े पड़े देखे। इसके बाद होरीलाल व सुदामा दोनों गांव के बाहर पहुंचे। होरीलाल ने बताया कि चोर उसके घर से बक्से में रखे सोने के बाला, मंगलसूत्र, चांदी की तोड़िया समेत कुछ नगदी भी ले गए है। वहीं सुदामा के घर से चोर मंगलसूत्र, पायल, कपड़े, पीतल के बर्तन व कुछ नगदी ले गए। ग्रामीणों की सूचना पर यूपी 100 पुलिस जांच के लिए गांव पहुंची। उन्होंने घरों का मुआयना किया। इसके बाद पीड़ितों ने कोतवाली पहुंचकर अपने घरों में हुई चोरी की तहरीर दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।