फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Statue of keeping disputes resolved

मूर्ति रखने का विवाद, सुलझाया

Mon, 07 Mar 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 07 Mar 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Statue of keeping disputes resolved
लोगों से बात करते एसडीएम व कोतवाल - फोटो : अमर उजाला
कोंच में लाला हरदौल की मूर्ति तोड़े जाने को लेकर हुए बवाल की गर्मी अभी शांत भी नहीं हुई थी कि सोमवार को कोंच में एक मदिर के पास शंकरजी की मूर्ति रखने को लेकर एक और विवाद खड़ा हो गया। प्रशासन को इसकी खबर लगी तो अधिकारियों ने पहुंच कर दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराया। दरअसल, मामला मंदिर की जमीन के चिह्नीकरण का था। इसलिए
विज्ञापन


अधिकारियों ने तत्काल नाप जोख और अपनी देखरेख में ही पक्की बाउंड्री करवा दी। कस्बे के मोहल्ला जवाहर नगर नई बस्ती इलाके में स्टेशन रोड पर दूल्हादेव मंदिर के सामने मियां आरिफअली शाह के तकिये से जुड़ा जमीन का एक टुकड़ा है। कई दशक पहले इसका पट्टा एक हिंदू के पास था। तभी येहां कुआं और शिव मंदिर स्थापित किया गया। बाद में में मंदिर के
विज्ञापन


अवशेष रह गए और पट्टा भी अवधि समाप्त हो जाने के कारण अपने मूल स्वामी के पक्ष में चला गया। इसे उन्होंने दूसरी पार्टी के पक्ष में आवंटित कर दिया। इस स्थिति को लेकर मंदिर के कर्ताधर्ताओं ने तकरीबन चार साल पहले मियां आरिफ अली शाह से मंदिर का हवाला देते हुए उसके लिए जमीन तय करने की बात कही और तमाम लोगों की मध्यस्थता में प्लॉट के
विज्ञापन
विज्ञापन


किनारे छह बाई छह की जगह मंदिर के लिए उन्होंने देने का वायदा कर दिया। सोमवार को शिवरात्रि पर क्षेत्र के लोगों ने मंदिर के चारों तरफ जमा गंदगी साफ करके शंकर जी की पूजा की और झंडा आदि लगा दिया। इस पर मियां आरिफ अली शाह ने एतराज जताया। इसी बीच प्रशासन को भी खबर लगी तो एसडीएम संजय कुमार सिंह, कोतवाल मनवीर सिंह, दरोगा

रवीन्द्रकुमार त्रिपाठी, जयवीर सिंह, उदयपाल सिंह आदि भारी फोर्स और पीएसी के साथ वहां पहुंच गए और वस्तुस्थिति से अवगत होने के बाद बीच प्लॉट में रखे शंकरजी को वहां से हटवा कर निर्धारित स्थान पर रखवाया। इतना ही नहीं, मंदिर की बाउंड्री बनने तक फोर्स वहीं डटी रही।  

गर्माती सियासत प्रशासन की कार्रवाई से ठंडी पड़ी
सोमवार को जवाहर नगर में शंकरजी की मूर्ति रखने के बाद उपजे विवाद में राजनैतिक लोगों ने सियासत भी खोजनी शुरू कर दी लेकिन प्रशासन की त्वरित कार्यवाही के चलते उनकी


सियासत को ऑक्सीजन नहीं मिल सका। मंदिर को लेकर विवाद होने की खबर कोंच आए पूर्व विधायक भाजपा संतराम सिंह सेंगर भी मौके पर पहुंच गये थे। उनके साथ संघ के नगर कार्यवाह शैलेष सोनी भी मौजूद थे। इस दौरान वहां मियां आरिफअली शाह, शहर काजी बशीरउद्दीन, सभासद फहीम, सेठ नसरूल्ला, तआरूफ हुसैन, अहमदखां आदि तमाम लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed