फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Son performed last rites of mother

बेटे ने किया मां का अंतिम संस्कार

Mon, 18 Mar 2019 11:47 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Mon, 18 Mar 2019 11:47 PM IST
विज्ञापन
Son performed last rites of mother
murder - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बता दें कि रविवार सुबह रामपुरा थाना क्षेत्र के जगम्मनपुर में नशे के लती पति अरुण शुक्ला उर्फ बबलू ने पत्नी ज्योति (30) से शराब के लिए पैसे मांगे थे। जब पत्नी ने रुपये देने से इंकार किया तो पति ने पत्नी की गर्दन पर कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी थी और मौके से भाग गया था। ग्राम प्रधान जगम्मनपुर राहुल मिश्रा की तहरीर पर थाना पुलिस ने हत्यारोपी पति अरुण शुक्ला के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। मृतका के सात वर्षीय पुत्र आयुष ने रविवार को मां के शव का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


पुलिस आयुष की निशानदेही पर हत्या रोपी की तलाश में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो आयुष ने कुछ रिश्तेदारी और अरुण के करीबियों के नाम पुलिस को बताए हैं। लिहाजा पुलिस अरुण की तलाश में दबिश देने के लिए एमपी रवाना भी हो गई है।  थानाध्यक्ष का कहना है कि हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की दो टीमें बनाई गई हैं। वह संभावित स्थानों पर हत्यारोपी की तलाश में दबिश दे रही हैं। ग्राम प्रधान ने बताया कि मृतका ज्योति ने बबलू के साथ परिजनों के बिना मर्जी के शादी की थी। जिससे नाराज परिजन उसकी मौत के बाद भी नहीं आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed