फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Shot by cousin marriage refusal

शादी से इंकार करने पर मौसेरे भाई ने गोली मारी

Sun, 14 Feb 2016 11:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 14 Feb 2016 11:25 PM IST
विज्ञापन
Shot by cousin marriage refusal
वेलेंटाइन डे पर शादी के प्रस्ताव से इनकार करने पर मौसेरे भाई ने युवती को
विज्ञापन
उसके घर के दरवाजे पर तमंचे से गोली मार दी। गोली युवती क ी जांघ में लगी है। उसे मेडिकल कालेज झांसी ले जाया गया है। वारदात करके युवक  भाग निकला। शादी तय होने के बाद लड़की पक्ष ने युवक का आचरण खराब होने पर रिश्ता तोड़ दिया था। रविवार को वह फिर शादी का प्रस्ताव लेकर गया था।

उरई के मोहल्ला तिलक नगर निवासी पप्पू खां ने बेटी नेहा खां का विवाह झांसी के नंदनपुरा में रहने वाले  रिश्तेदार के बेटे असलम से तय किया था। परिजनाें के मुताबिक असलम का आचरण ठीक न होने पर रिश्ता तोड़ दिया था। रविवार को असलम नेहा के घर पहुंचा। शहर के करसान रोड स्थित दारुम उलूम बरकातिया में शिक्षिका नेहा परीक्षा ड्यूटी करने गई थी।

असलम नेहा की वापसी का इंतजार करने लगा। शाम करीब चार बजे नेहा घर के दरवाजे पर पहुंची। यहां असलम नेहा पर शादी के लिए हामी भरने का दबाव बनाने लगा। परिजनाें की रजामंदी न होने पर नेहा ने इनकार कर दिया। इससे गुस्साए असलम ने तमंचा निकाल लिया। उसका इरादा भांपकर नेहा ने तमंचे की नाल नीचे कर दी। फायर नेहा की जांघ में लगा। वह लहूलुहान होक र गिर गई।

फायर की आवाज पर परिजन मौके पर पहुंचे। इस बीच असलम भाग निकला। नेहा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर डाक्टर ने उसे मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। कोतवाल आलोक सक्सेना ने मौके पर पहुंचकर जांच की। असलम की तलाश में पुलिस को बस स्टाफ और रेलवे स्टेशन पर तैनात किया गया है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।  
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed