फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Sarraf store four lakh theft

सर्राफ की दुकान से चार लाख की चोरी

Fri, 06 Nov 2015 11:14 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 06 Nov 2015 11:14 PM IST
विज्ञापन
Sarraf store four lakh theft
चोरों ने कुठौंद थाना क्षेत्र के मदारीपुर गांव में सड़क किनारे स्थिति
विज्ञापन
सर्राफ की दुकान का शटर तोड़कर 35 हजार रुपये नगद, चांदी के करीब 500 ग्राम के गहने व पांच तोला सोने के गहने चुरा लिए। सुबह जब सर्राफ की आंख खुली तो दुकान का शटर टूटा देख वह सन्न रह गया। उसने थाना पुलिस को तहरीर दी। थानाध्यक्ष पहुंचे और साक्ष्य जुटाने के बाद गांव

के बाहर खेत में टूटी पड़ी तिजारी बरामद की। फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट को बुलाकर नमूना जांच के लिए लैब भेजा है।
कुठौंद थाना क्षेत्र के गांव मदारीपुर निवासी ब्रजेश सोनी ने कुठौंद थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि  घर के बाहर ही उसकी मेडिकल स्टोर व सर्राफ की दुकान है। गुरुवार की रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर सो गया। देर रात चोरों

ने उसकी दुकान का शटर काट दिया। सराफे की दुकान में घुसकर वहां रखी तिजोरी ही उठा कर गांव के बाहर ले गए। तिजोरी से 35 हजार रुपये नगद, 100 ग्राम सोने व 500 ग्राम चांदी के गहने समेत करीब चार लाख रुपये का माल ले उड़े। जब सुबह वह मार्निंग वाक के लिए उठे तो दुकान का शटर टूटा और तिजोरी गायब देख चोरी का पता चला।

उन्होंने इसकी सूचना तत्काल थाना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट रुबीना खान के साथ मौके पर पहुंचे और साक्ष्यों का संकलन किया। पुलिस ने पास के ही खेत से टूटी तिजोरी बरामद कर ली है। थानाध्यक्ष ने बताया

कि मामला दर्ज कर लिया है। संदिग्धों की तलाश कर रहे है जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे। बताते चलें कि इन दिनों ग्रामीण क्षेत्र में चोर गिरोह सक्रिय है जो घूम-घूमकर चोरी कर रहा है। थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन का कहना है कि कई जुआरी रकम हारने के बाद चोरी कर रहे हैं। उनकी तलाश की जा रही है।
 
पिकेट लगाने की मांग
मदारीपुर के ग्रामीणों ने थाना पुलिस के रवैये पर असंतोष जताते हुए कहा कि हाईवे का गांव होने के कारण यहां बड़ा बाजार है। सर्दी के मौसम में यहां चोरी बढ़ जाती है लिहाजा गांव के बाहर पुलिस पिकेट लगाई जाए। थानाध्यक्ष ने आश्वस्त किया कि वह चोरी की वारदातों पर अंकुश को पिकेट लगाएंगे और रात में स्वयं गश्त करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed