फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report on revoking woman abducted, beaten

रिपोर्ट वापस न लेने पर युवती को अगवा कर पीटा

Sun, 18 Sep 2016 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Sun, 18 Sep 2016 11:11 PM IST
विज्ञापन
Report on revoking woman abducted, beaten
मारपीट - फोटो : अमर उजाला
रेप की रिपोर्ट वापस न लेने पर दबंग ने अपने साथियाें के साथ एक युवती को कार में अगवा कर लिया और उसे बेरहमी से पीटकर फेंक दिया। पीडिता ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। उसने कोर्ट के आदेश पर आरापियाें के खिलाफ चार माह बाद रिपोर्ट दर्ज कराई है। शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक युवती ने कोर्ट के आदेश से
विज्ञापन


रिपोर्ट दर्ज कराई कि इसी साल 20 मई को वह बघौरा काम से जा रही थी। तभी वहां पर कार सवार इकबाल व जावेद ने अपने चार अज्ञात साथियों के  साथ उसे कार में खींच लिया और हड्डी मील के पास ले जाकर जमकर मारापीटा। रेप की रिपोर्ट वापस न लेने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोपियाें पर मारपीट बलवा आदि की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज हुई है।
विज्ञापन


कोतवाल जेपी यादव ने आरोपियाें के खिलाफ जांचकर कार्रवाई की बात कही है। बताते चलें कि घटना वाले दिन भी पीड़िता ने पुलिस से शिकायत की थी लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इस पर उसने कोर्ट की शरण ली।
विज्ञापन
विज्ञापन


छेड़खानी के आरोपी पर रिपोर्ट
कुठाैंद थाना क्षेत्र निवासी एक छात्रा ने गांव के ही रज्जन के खिलाफ थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शनिवार को आरोपी ने उसे स्कूल जाने के समय  खेत में खींचकर रेप का प्रयास किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी व पास्काें एक्ट की धाराआें में रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की बात कही है।


किशोरी को शोहदे ने अगवा किया
शहर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक पिता ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी 14 वर्षीय बेटी शनिवार की शाम करीब सात बजे गांव में दुकान से सामान लेने गई थी। तभी से वह लापता है। उसने कई जगह खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला उसे शक है कि कोई अज्ञात उसका अपहरण कर ले गया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण व पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्जकर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed