फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Report of dowry death on marital death

विवाहिता की मौत पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Fri, 08 Mar 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
Report of dowry death on marital death
गौरी की फाइल फोटो। - फोटो : amar ujala

बता दें कि गुरुवार को शहर के मोहल्ला पटेलनगर निवासी मधुसूदन यादव की पत्नी गौरी (25) का शव उसके कमरे में फंदे से लटका मिला था। गौरी की शादी करीब ढाई साल पहले हुई थी। ससुरालियों ने पुलिस को आत्महत्या की बात बताई थी। सूचना पाकर पहुंचे मृतका के पिता जगत सिंह निवासी अमराहट जिला कानपुर देहात ने आरोप लगाया कि बेटी के ससुरालीजन ससुर ओमप्रकाश, सास भावना और पति मधुसूदन, देवर सानू तीन लाख रुपये की मांग कर रहे थे। मांग पूरी न होने पर उक्त लोगों ने बेटी की हत्या कर दी। तहरीर पर पुलिस ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


वहीं मृतका के ससुर ओमप्रकाश यादव ने पुलिस को सूचना दी कि शुक्रवार सुबह मायके पक्ष के 15- 20 लोग गाड़ियों से आए और उनके घर में अलमारी व लाकर तोड़कर उसमें रखते पांच लाख रुपये, जेवर सहित लगभग 20 लाख का माल समेट ले गए। घटना के समय उसका परिवार पोस्टमार्टम हाउस में था। सूचना पर पहुंचे सीओ व कोतवाल ने जांच पड़ताल की। कोतवाल शिवगोपाल का कहना है कि फिलहाल ससुराव पक्ष की ओर से लूटपाट, तोड़फोड़ की कोई तहरीर नहीं मिली हैं, जांच की जा रही है। फिलहाल मायके पक्ष की तहरीर पर ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है,

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed