{"_id":"5a1470564f1c1b69678bd1a3","slug":"reason-for-murder-of-gokshi","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोकशी की मुखबिरी बनी हत्या की वजह","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
गोकशी की मुखबिरी बनी हत्या की वजह
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 21 Nov 2017 11:58 PM IST
विज्ञापन
कोंच में हुई हत्या का खुलासा करते एसपी।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन दिन पूर्व गिरवर नगर इलाके में पुलिस मुखबिर अकबर उर्फ भुर्री पुत्र मूसा कुरैशी की सिर काट कर हत्या कर दी गई थी। अकबर के भाई अफसर उर्फ कालिया ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एसपी ने सीओ रुक्मिणी वर्मा के नेतृत्व में टीम गठित की थी। मंगलवार की सुबह पुलिस को मुखबिर से आरोपियों में एक की सूचना मिली। पुलिस ने जानकारी पुख्ता होने पर मुखबिर के बताए अनुसार नगर के पिंडारी रोड पर पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
इसकी पहचान गोलू कुरैशी पुत्र इस्माइल निवासी कोंच बताया है। कार्यालय पर खुलासा करते हुए एसपी ने बताया कि अकबर की हत्या पुलिस मुखबिर होने की वजह से की गई थी। पूछताछ में गोलू कुरैशी ने बताया कि अकबर गोकशी की सूचना पुलिस को देता था, जिससे वह और उसके साथी कई बार पकड़े जा चुके थे। इस तरह हत्या करने का मकसद भय पैदा करना था, जिससे कोई मुखबिरी न करे। इसके अलावा अकबर की हत्या की उसी खेत में की गई थी जहां उसका शव मिला।
विज्ञापन
हत्या करने के बाद आरोपी उसका हाथ काट कर ले गए थे, जिसे अंडा रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया था और कटा हुआ सिर घटना स्थल से थोड़ी दूर ईदगाह के पीछे फेंक दिया था। एसपी ने बताया कि जल्द ही हत्या के मुख्य आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। गोलू के खिलाफ कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया। एसपी ने आरोपी को पकड़ने गई टीम को पुरस्कृत किया। साथ ही अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन