फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Rape victim SP boil head office

रेप पीड़िता ने एसपी आफिस में फोड़ा सिर

Tue, 24 May 2016 10:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 24 May 2016 10:55 PM IST
विज्ञापन
Rape victim SP boil head office
rape demo
पिछले दिनों एक दरोगा व उसके साथियों के घर में घुसकर महिला के साथ कथित तौर पर लूटपाट और रेप के मामले ने नया मोड़ ले लिया है। इंसाफ के लिए पीड़ित महिला लगातार हंगामा कर रही है। एक दिन पूर्व उरई कोतवाली मेें अपनी नस काटने के बाद भी पुलिस ने संज्ञान नहीं लिया तो दूसरे दिन मंगलवार को एसपी आफिस पहुंची पीड़िता ने हंगामा
विज्ञापन


किया। इस दौरान उसने दीवार से अपना सिर फोड़ लिया। इस दौरान पुलिस के आला अधिकारियों के पसीने छूट गए। महिला पुलिस ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन

एक सप्ताह पूर्व एक महिला के घर में दबिश के नाम पर दरोगा व उसके साथियाें ने उसके साथ मारपीट की थी। महिला का आरोप है कि दरोगा के एक साथी ने उसके साथ रेप किया
विज्ञापन
विज्ञापन


और दरोगा समेत अन्य चार आरोपियाें ने उसके घर में लूटपाट की। महिला ने दरोगा पर भी छेड़छाड़ का आरोप लगाया है। दरोगा और उसके चार साथियों पर केवल लूटपाट और उसके साथी पर रेप का मामला दर्ज कर लिया गया था। एक सप्ताह बाद भी पुलिस की ओर से कोई कार्रवाई नहीं की गई। इससे परेशान महिला ने कोतवाली में सोमवार को अपने हाथ की

नस काट ली। इसके बाद पुलिस ने दूसरे दिन दोपहर तक भी कोई कार्रवाई नहीं की। इससे परेशान महिला ने एक बार फिर मंगलवार शाम करीब तीन चार बजे एसपी आफिस पहुंचकर हंगामा कर दिया। महिला के अनुसार मंगलवार को जब वह कोतवाली पहुंची तो तो पुलिस ने उसका मेडिकल कराया। पर कार्रवाई का कोई आश्वासन नहीं दिया। परेशान महिला तीन बजे

एसपी आफिस की महिला सेल के सामने पहुंची और आरोपियाें की गिरफ्तारी की माग को लेकर हंगामा काटा। इस दौरान महिला भड़ककर अपना सिर दीवार से टकराकर फोड़ लिया, वह लहूलुहान हो गई। यह देख वहां पर हड़कंप मच गया। महिला मांग कर रही थी कि आरोपी गुड्डू चौहान व उसके पिता समेत सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाए।


पुलिस दरोगा को बचा रही
एसपी आफिस में हंगामे के दौरान महिला लगातार आरोप लगाती रही कि पुलिस दरोगा को बचा रही है। इस दौरान एएसपी शकील अहमद भी पहुंच गए। उन्होंने महिला को आश्वासन दिया कि मामले की निष्पक्षता से जांच की जा रही है जो भी दोषी होगा उसको सलाखाें के पीछे जाना पड़ेगा। घटना के बाद महिला पुलिस ने पीड़ित महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसका इलाज जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed