{"_id":"5bd5f754bdec2269c23657f7","slug":"rampage-in-rural-and-mining-staff-air-firing","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीण व खदान कर्मचारियों में मारपीट, हवाई फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ग्रामीण व खदान कर्मचारियों में मारपीट, हवाई फायरिंग
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Sun, 28 Oct 2018 11:37 PM IST
विज्ञापन
firing
- फोटो : प्रतीकात्मक फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रविवार की शाम खदान पर रास्ता बनाने के लिए खदान कर्मियों ने दो ट्रैक्टर झाड़ झंखाड़ मंगाया था, लेकिन चालक अतुल चार गाड़ियां लेकर वहां पहुंच गया। इस पर खदान कर्मियों और अतुल के बीच विवाद हो गया। अतुल का कहना है कि कर्मियों ने उसके साथ मारपीट की। इसकी सूचना जब उसने ग्रामीणों को दी तो उसके साथ भीड़ भी खदान पर पहुंच गई।
विज्ञापन
ग्रामीणों के वहां पहुंचने पर हंगामा शुरू हो गया। आरोप है कि इस बीच खदान कर्मियों ने हवाई फायरिंग कर दी। जिससे वहां हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। प्रभारी निरीक्षक कामता प्रसाद ने बताया कि रास्ता बनाने के लिए डाले जाने वाले झाड़ झंखाड़ का विवाद है।
विज्ञापन
फिलहाल किसी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। फायरिंग की बात भी गलत है। हां, मारपीट हुई है। मामले की जांच पड़ताल की जा रही है। बता दें कि शुक्रवार को भी कुछ ट्रैक्टर चालकों व खदान कर्मियों के बीच मारपीट हुई थी।
विज्ञापन