फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pradhan's wife and nephew beaten

प्रधान की पत्नी और भतीजे को पीटा

Tue, 20 Feb 2018 11:23 PM IST
अमर उजाल, जालौन
अमर उजाल, जालौन Updated Tue, 20 Feb 2018 11:23 PM IST
विज्ञापन
Pradhan's wife and nephew beaten
fighting couple
नाका गांव के प्रधान की पत्नी और भतीजे के साथ गांव के दो सगे भाइयों ने मारपीट की। उलाहना देने पर प्रधान को भी पीटा। प्रधान ने गांव के दो सगे भाइयों पर रंगदारी मांगने और न देने पर मारपीट का आरोप लगाते हुए तहरीर दी है।
विज्ञापन


कदौरा क्षेत्र के ग्राम नाका के प्रधान रामपाल मंगलवार सुबह फसल की कटाई के लिए मजदूर तलाशने निकले थे। घर पर उनकी पत्नी मीरा देवी व दो मासूम बच्चे अकेले थे। इसी बीच गांव के ही गोविंद उर्फ गोकुल व अरविंद पुत्र रामगोपाल उसके घर आ धमके। दरवाजे पर खड़े होकर वे दोनों गालीगलौज करने लगे। रामपाल की पत्नी मीरा ने विरोध किया तो दोनों ने घर में घुसकर उसे पीटा।
विज्ञापन


उसकी चीख सुनकर प्रधान का भतीजा अमित बचाने आया तो दोनों ने उसकी भी पिटाई कर दी। काम निपटा कर प्रधान रामपाल घर लौटा तो उसकी पत्नी व पड़ोसियों ने मारपीट की बात बताई। इस पर रामपाल, गोविंद व अरविंद के घर जा पहुंचा। वहां उसने उन दोनों के परिजनों से उलाहना दिया। इस पर सभी ने मिलकर उसके साथ भी मारपीट कर दी। वह वहां से निकला और थाने पहुंचा। प्रधान ने आरोप लगाया है कि दोनों युवकों ने उससे 20 हजार रुपये रंगदारी की मांग की है। उसने देने से मना किया तो मारपीट कर दी। पुलिस ने तहरीर लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed