फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police made 11 arrests, seek other

पुलिस ने 11 को किया गिरफ्तार, अन्य की तलाश

Tue, 09 Aug 2016 11:09 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Tue, 09 Aug 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
Police made 11 arrests, seek other
पीटा - फोटो : अमर उजाला
जिला पंचायत उप चुनाव की मतगणना में धांधली का आरोप लगाकर हाईवे पर जाम लगाकर पथराव कर पूर्व सांसद व पुलिस की जीप क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर 11 उपद्रवियाें को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पुलिस अन्य की तलाश में छापेमारी कर रही है। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने बताया कि कानून से खिलवाड़ करने के
विज्ञापन


आरोपियाें के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जा रही है। कदौरा थाना क्षेत्र के उपचुनाव में सोमवार को बबीना जिला पंचायत सदस्य पद पर विरोधी प्रत्याशी की जीत से बौखलाए नीलम यादव के समर्थकों ने दोबारा मतगणना को लेकर जाम लगाकर पथराव कर दिया था। इसमें पुलिस व सपा के पूर्व सांसद की कार क्षतिग्रस्त हो गई थी। इसके बाद उपद्रवियाें ने पुलिस
विज्ञापन


पर भी पथराव किया था। इस मामले में कालपी कोतवाल सतेंद्र सिंह राठौर ने प्रत्याशी नीलम के ससुर विजय यादव निवासी तिरही सहित करीब 80 अज्ञात लोगाें के खिलाफ संगीन धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसमें पुलिस ने देर रात छापा मारकर 11 आरोपियाें जिनमें कपिल तिवारी निवासी सोंधी, नंदकिशोर निवासी करमेर, कुलदीप निवासी बरखेरा, गोरे
विज्ञापन
विज्ञापन


लाल निवासी शेखपुर अहीर, वीरेंद्र यादव निवासी धमना, छोटे सविता निवासी सुरौला, धर्म सिंह, सुशील पाल, कमल सिंह निवासी तिरही शामिल हैं को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अन्य आरोपियाें की तलाश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed