फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Police found a student lover

पुलिस ने खोज निकाला छात्रा का प्रेमी

Thu, 21 Jul 2016 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 21 Jul 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Police found a student lover
छात्र की पीट-पीटकर हत्या - फोटो : अमर उजाला

उरई (जालौन)। डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद में 10वीें की छात्रा की हत्या के मामले में पुलिस को कुछ और सुराग मिले हैं। पुलिस ने छात्रा के प्रेमी को खोज लिया है। पुलिस के मुताबिक गला घोटकर हत्या के बाद साक्ष्य मिटाने के लिए उसको जलाया गया था। छात्रा का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग था, जो परिजनाें को नागवार गुजरा। पुलिस अभी भी मामले को आनर किलिंग से ही जोड़कर देख रही है। छात्रा के परिजनों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।  मालूम हो कि डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहम्मदाबाद निवासी हाईस्कूल की छात्रा निशा पुत्री ओमनाराण का शव उसी के बांडे़ में जली हुई अवस्था में मिला था। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने सीओ जंगबहादुर सिंह व थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन को खुलासे के लिए लगाया। प्रथम दृष्टया मामला आनर किलिंग का लगने के कारण एसपी ने लड़की के पिता ओमनाराण व दादा खेमचंद्र राजपूत को पूछताछ के लिए थाने में बैठा रखा था। पुलिस ने घर की महिलाआें व बच्चाें से भी अलग-अलग बातचीत की थी। एसपी के मुताबिक छात्रा का पड़ोसी गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। यह बात परिजनाें को नागवार गुजर रही थी। पुलिस ने युवक से भी पूछताछ की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed