फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Pokland engaged in illegal mining Seas

अवैध खनन में लगी पोकलैंड सीज

Fri, 29 Jan 2016 11:33 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Fri, 29 Jan 2016 11:33 PM IST
विज्ञापन
Pokland engaged in illegal mining Seas
जंगल में अवैध खनन कर रहे मौरंग माफियाओं पर वन विभाग की टीम ने शिकंजा
विज्ञापन
कसते हुए छापामार कार्रवाई कर पोकलैंड मशीन को सीजकर दिया और दो नामजद सहित सात आरोपियाें के खिलाफ अवैध मौरंग खनन की रिपोर्र्ट दर्ज कराई है। वन विभाग ने दो टूक चेतावनी दी कि जंगल की जमीन पर अवैध खनन करने वालाें पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  डकोर थाना क्षेत्र के गांव मुहाना की जमीन

से गुरुवार रात हमीरपुर जनपद के गांव अतरौलिया थाना जरिया निवासी नीरज कुमार व उनके साथी अखिलेश शुक्ला निवासी लखनऊ अपने पांच अज्ञात साथियाें के साथ पोकलैंड लगाकर अवैध खनन कर रहे थे। इसकी जानकारी पर वन दरोगा मनीष कुमार, वन रक्षक आशीष कुमार आदि मौके पर पहुंचे। इस पर पाया कि पोकलैंड से ट्रकाें में मौरंग भरी जा रही थी। इस पर टीम ने पोकलैंड को पकड़कर थाना

पुलिस के हवाले कर आरोपियाें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्जकर पोकलैंड को सीज कर दिया। वन विभाग की टीम ने पुलिस को मौके पर बुलाया लेकिन पुलिस नहीं पहुंची। इस बाबत थानाध्यक्ष बृजनेश कुमार ने बताया कि वह अभी नए आए हैं। भौगोलिक स्थित का पता न होने के कारण वह मुहाना तो गए थे लेकिन उस जगह तक नहीं पहुंच पाए। उन्हाेंने कहा कि क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed