फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   passengers and bus driver raid, jammed

यात्रियों व बस चालक में मारपीट, लगाया जाम

Sun, 11 Nov 2018 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 11 Nov 2018 11:31 PM IST
विज्ञापन
passengers and bus driver raid, jammed
जाम लगाए लोगों को समझाते सीओ। - फोटो : amar ujala

एट थाना क्षेत्र के ग्राम हरदोई गूजर निवासी रंजीत राठौर व भूरे उरई से सामान खरीदकर गांव जाने के लिए उरई से कोंच जा रही एक प्राइवेट बस में सवार हुए। सामान के पैसे व किराए के लेनदेन को लेकर बस कंडक्टर व युवकों में कहासुनी हो गई। मामला बढ़ने पर बस मालिक शिबू खान ने युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद चालक व परिचालक ने युवकों को बस से उतार दिया।

विज्ञापन


जिससे गुुस्साए युवकों ने इसकी जानकारी फोन से हरदोई गूजर अपने घर में दी। घर वाले आधा सैकड़ा ग्रामीणों को लेकर गांव के बाहर सड़क पर आ गए और उरई से कोंच जा रही बस को रोककर चालक व परिचालक शकील खान की बस से खींचकर पिटाई कर दी और जाम लगाकर हंगामा करने लगे। बस में तोड़फोड़ करते इससे पहले सूचना पाकर एसडीएम गुलाब सिंह, कोंच सीओ संदीप वर्मा उरई, कोच, जालौन एट पुलिस को लेकर मौके पर पहुंचे और गुस्साए ग्रामीणों की बात सुनकर उनका गुस्सा शांत कराने की कोशिश की, लेकिन ग्रामीण बस वालों पर कार्रवाई की मांग को लेकर अड़े रहे।
विज्ञापन


सीओ व एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाएगा। अधिकारियों के आश्वासन पर लोगों का गुस्सा शांत हुआ। जब कहीं जाकर जाम खुला। ग्रामीणों ने जाम खोलने के बाद कहा कि अगर पुलिस ने बस संचालकों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की और ग्रामीणों को बेवजह फंसाने की कोशिश की तो ग्रामीण इकट्ठे होकर एसपी के दरवाजे पर न्याय की गुहार लगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदोई गूजर में ग्रामीणों के सड़क पर जाम लगाने से लगभग दो घंटे उरई कोंच मार्ग पर यातायात बाधित रहा। दोपहिया व चौपहिया वाहन सहित अन्य वाहन दूर खड़े होकर जाम खुलने का इंतजार करते रहे। कई वाहन चालक तो अपने वाहन लौटाकर दूसरे रास्तों से निकल गए और कई वाहन चालक गुस्साए ग्रामीणों के डर से वाहनों में दुबके रहे और जाम खुुलने का इंतजार करते रहे। पुलिस अधिकारियों की सूझबूझ से जब जाम खुला तब वाहन चालकों व जाम फंसे लोगों ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed