फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Murder soldiers surrender in court

हत्यारोपी सिपाही ने कोर्ट में किया सरेंडर

Thu, 01 Dec 2016 11:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 01 Dec 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
Murder soldiers surrender in court
court shimla

उरई (जालौन)। मौरंग माफिया की फायरिंग में गोली लगने से बंधौली गांव निवासी तीन ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गए थे। बाद में उपचार के दौरान एक की मौत हो गई थी। इस मामले में सिपाही समेत चार आरोपियाें के खिलाफ हत्या व बलवा सहित संगीन धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। तीन आरोपियाें ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था लेकिन आरोपी सिपाही आठ माह से फरार था। इस पर जज ने कड़ी आपत्ति दर्जकर गैरजमानती वारंट जारी किया और सिपाही के अदालत में हाजिर न होने पर एसपी को तलब किया था। इस पगुरुवार को आरोपी सिपाही ने कोर्ट में आत्मसमर्पण कर दिया। अदालत ने उसे चौदह दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

विज्ञापन


डकोर थाना में तैनात सिपाही धर्मेंद्र सिंह पर आरोप था कि उसने क्षेत्र में अवैध मौरंग खनन का धंधा माफिया से मिलकर चला रहा था। इस पर ग्रामीण विरोध करते थे। उनके खेत बंजर हो रहे थे। इसी बात को लेकर ग्रामीणाें व आरोपी सिपाही धर्मेंद्र के  बीच कहासुनी हो गई। इस पर सिपाही ने अपने साथियाें के साथ फायरिंग कर दी थी। इसमें बंधौली निवासी लखचंद (22), प्रान सिंह (35) व गजेंद्र सिंह गंभीर रुप से घायल हो गए थे। इस दौरान जमकर आगजनी व पथराव कर दिया था। गंभीर रूप से घायल लखचंद की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। इस मामले में परिजनाें ने सिपाही धर्मेंद्र सहित चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तीन आरोपियाें ने कोर्ट में समर्पण कर दिया था जबकि सिपाही आठ माह से फरार था। इस पर अदालत ने कड़ा रुख अपनाते हुए एसपी को ही तलब कर लिया था। अदालत ने थाना पुलिस को गिरफ्तारी के निर्देश दिए थे। गुरुवार को आरोपी सिपाही धर्मेंद्र ने कोर्ट में सरेंडर कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed