फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Marital death in questionable condition

संदिग्ध हालत में विवाहिता की मौत

Sun, 28 Jan 2018 11:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 28 Jan 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
Marital death in questionable condition
गांव में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : amarujala

कदौरा थाना क्षेत्र के ग्राम भेड़ी खुर्द निवासी सरिता (20) पत्नी इंद्रपाल की 8 माह पहले शादी हुई थी। शनिवार की शाम घर पर ही उसकी अचानक तबियत बिगड़ गई। वह गश खाकर फर्श पर गिर पड़ी। परिजन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कदौरा ले गए, जहां से चिकित्सक ने हैलट अस्पताल, कानपुर रेफर कर दिया। परिजन सरिता को लेकर कानपुर के लिए निकले तभी रास्ते में उसकी मौत हो गई। उसके शव को घर लाए तभी जानकारी पाकर मायके पक्ष के लोग भी भेड़ी खुर्द पहुंच गए। उनके वहां पहुंचते ही आरोप प्रत्यारोप लगना शुरू हो गया। इतने में ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस गांव पहुंच गई।

विज्ञापन


पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। मायके पक्ष से सरिता के भाई विनोद निवासी ग्राम सिंधन पैलानी जिला बांदा ने आरोप लगाया कि ससुरालीजनों ने अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर उसकी बहन को जहर पिलाकर मार डाला है। उसने बताया कि ससुराली आए दिन उसे अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित किया करते थे, जिसकी शिकायत सरिता ने कई बार फोन पर माता पिता से की थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष का कहना है कि अभी तक मायके पक्ष से तहरीर नहीं आई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। बाकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस अपने स्तर से कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed