{"_id":"6a9482a6860d3d79d40e3d79","slug":"fraud-yamuna-nagar-news-c-246-1-ymn1007-162115-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Yamuna Nagar News: महिला को निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 4.67 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Yamuna Nagar News: महिला को निवेश में मुनाफे का झांसा देकर 4.67 लाख की ठगी
Mon, 31 Aug 2026 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, यमुना नगर
Updated Mon, 31 Aug 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
यमुनानगर। साइबर ठगों ने निवेश के नाम पर अधिक मुनाफे का लालच देकर जगाधरी सेक्टर-17 निवासी 55 वर्षीय महिला से 4.67 लाख रुपये ठग लिए। साइबर क्राइम थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
पुलिस को दी शिकायत में सेक्टर-17 निवासी समर्थ ने बताया कि अज्ञात साइबर ठगों ने उनकी मां लीना मित्तल को निवेश में भारी मुनाफा कमाने का लालच दिया था। ठगों ने उनका नंबर व्हाट्सएप ग्रुप में एक कर दिया। आरोप है कि ठगों ने निवेश करने पर मुनाफा दोगुना करने का झांसा दिया।
ठगों की बातों पर विश्वास करके परिवार ने 5 अगस्त से 28 अगस्त के बीच अलग-अलग किस्तों में कुल 4.67 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद जब रकम और मुनाफा वापस नहीं मिला तो उन्हें साइबर ठगी का एहसास हुआ। साइबर क्राइम थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस ऑनलाइन लेनदेन, बैंक खातों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर ठगों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि अधिक मुनाफे का लालच देने वाली अनजान निवेश योजनाओं में बिना जांच-पड़ताल के पैसे न लगाएं।