{"_id":"6a948241ff258249050e0fd7","slug":"fir-lodged-against-seven-people-including-gulfams-wife-in-the-murder-case-bijnor-news-c-27-1-bij1007-188863-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijnor News: गुलफाम की हत्या में पत्नी समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijnor News: गुलफाम की हत्या में पत्नी समेत सात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
नगीना। नगीना पुलिस ने 115 दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में हुई गुलफाम की मौत के मामले में मृतक की पत्नी सहित सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जिलाधिकारी के आदेश पर बीती 31 जुलाई को शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराया गया था।
नगीना थाना क्षेत्र के ग्राम बघाला निवासी सलमान ने डीएम को प्रार्थना पत्र देकर कहा था कि उसका भाई गुलफाम अपनी पत्नी रोशन के साथ आदर्श नगर वार्ड नंबर सात थाना व कस्बा दादरी जिला गौतमबुद्धनगर में किराये के मकान में रहता था। सात मई को रोशन की बहन ने गुलफाम की मृत्यु की सूचना दी। इस सूचना पर वह मुंबई से अपने घर ग्राम बघाला पहुंचा तो गुलफाम का दफीना आनन-फानन में उनकी गैर मौजूदगी में कर दिया गया था। जानकारी हुई कि गुलफाम की मृत्यु संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। 20 जुलाई को डीएम बिजनौर को प्रार्थना पत्र देकर गुलफाम का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने की मांग की गई।
इस पर नगीना एसडीएम प्रिंस कुमार ने 31 जुलाई को गुलफाम का शव कब्र से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया था। दावा किया गया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गुलफाम की गर्दन के चारों ओर रस्सी/तार का निशान थायरॉइड के नीचे पाया गया। इससे गुलफाम की गला घोंटकर हत्या होने की आशंका है। नगीना पुलिस ने मृतक गुलफाम की पत्नी रोशन, एक अज्ञात सहित सात लोगों के खिलाफ (जीरो) प्राथमिकी दर्ज कर ली है। सीओ राजेश सोलंकी ने प्राथमिकी दर्ज होने की पुष्टि की है।