फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   man shot dead in mysterious circumstances

संदिग्ध हालात में युवक की गोली लगने से मौत

Thu, 28 Jul 2016 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Thu, 28 Jul 2016 11:22 PM IST
विज्ञापन
 man shot dead in mysterious circumstances
आपराधिक मामला दर्ज होने की संभावना - फोटो : facebook/jamie gilt

उरई (जालौन)। आटा थाना क्षेत्र के गांव उकासा में टोल प्लाजा के पास गुरुवार की सुबह शव देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी। इस पर एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी भी आटा थाना पुलिस व फोरेंसिक टीम के साथ पहुंचकर जांच पड़ताल की। वहां पर 315 बोर का तमंचा व चार कारतूस भी मिले। परिजन जहां हत्या की आशंका जता रहे है वहीं, पुलिस इसे आत्महत्या मान कर जांच कर रही है। परिजनाें ने बताया कि वह मौरंग का कारोबार करता था। आटा थाना क्षेत्र के गांव परासन निवासी नत्थू सिंह का 28 वर्षीय विजय सिंह यादव बेतवा से मौरंग ट्रैक्टर में भरकर क्षेत्र में सप्लाई करता था।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह भी वह घर से मौरंग डालने की बात कहकर निकला था। जब देर रात तक वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनाें ने उसकी खोजबीन की लेकिन उसका कोई पता नहीं चला। गुरुवार की सुबह लोगों ने विजय का लहूलुहान शव देखा। उसके सिर का आधा भाग गायब था।     ग्रामीणाें ने आटा थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा को सूचना दी। वह मौके पर पहुंचे। सूचना मिलने पर एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम से साक्ष्य जुटाए। मौक ा ए वारदात पर तमंचा, कारतूस व उसकी जेब से चार कारतूस मिले।  पास में एक खाली शराब की बोतल मिली। इसके अलावा पुलिस को उसका मोबाइल भी मिला है। इससे पुलिस को मामला की गुत्थी सुलझाने में खासी मदद की उम्मीद है। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी का कहना है कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। परिजन जो आरोप लगा रहे है उसकी भी जांच करवाई जा रही है।
विज्ञापन



प्रेमिका को मैसेज के बाद खुद को गोली मारी!
उरई। युवक विजय की मौत पर परिजन हत्या की आशंका जता रहे हैं लेकिन मोबाइल की काल डिटेल से पता चला है कि उसकी एक प्रेमिका थी। वह उससे शादी करना चाहता था और शादी का  प्रस्ताव भी रख चुका था। इसे प्रेमिका ने ठुकरा दिया था। इससे आहत होकर विजय सुनसान स्थान पर पहुंचा और शराब पीने बाद  उसने प्रेमिका को मैसेज किया। इसके बाद उसने कनपटी से सटाकर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा ने बताया कि कई अहम् साक्ष्याें से लग रहा है कि युवक ने आत्महत्या की है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed