फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Maiden's death in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में युवती की मौत

Sun, 12 Mar 2017 12:04 AM IST
अमर उजाला/उरई
अमर उजाला/उरई Updated Sun, 12 Mar 2017 12:04 AM IST
विज्ञापन

उरई (जालौन)। दहेज में पांच लाख रुपये न देने पर मारपीट कर युवती की हत्या का आरोप लगाया गया है। भाई ने कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की वजह स्पष्ट होगी और वह उसी आधार पर कार्रवाई करेंगे।     एट थाना के गांव बिरगुआ निवासी सुनील कुमार ने कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बहन रूबी राठौर का विवाह 27 फरवरी 2016 को उरई के मुहल्ला नयापाठकपुरा निवासी अंशू राठौर के साथ किया था। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज दिया था लेकिन ससुरालीजन पांच लाख रुपये की अतिरिक्त मांग कर बहन को प्रताड़ित करने लगे। इसकी जानकारी रूबी ने परिजनाें को दी तो उसने उरई आकर समझाया लेकिन ससुरालीजन नहीं माने और शुक्रवार की रात रूबी को मारापीटा और गला दबाकर हत्या कर दी और शव को आत्महत्या दर्शाने के लिए फांसी पर लटका दिया। मुहल्ले के लोगों ने उसे जानकारी दी तो वह उरई आया और कोतवाली पुलिस को तहरीर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कोतवाल संजय गुप्ता ने बताया कि मामले की जांचकर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed