फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Looted by showing a woman on overbridge

ओवरब्रिज पर महिला को तमंचा दिखाकर लूटा

Thu, 13 Apr 2017 12:05 AM IST
अमर उजाला जालौन
अमर उजाला जालौन Updated Thu, 13 Apr 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
Looted by showing a woman on overbridge
लूट - फोटो : अमर उजाला

बाजार से पैदल घर जा रही महिला को बाइक सवार लुटेरों ने बुधवार की सुबह करीब 11 बजे राठ रोड ओवरब्रिज पर तमंचे के बल पर रोक लिया। उसका पर्स और मोबाइल लूट लिया। पीड़िता कोतवाली आई और पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने घेराबंदी की, लेकिन लुटेरे भाग निकले। पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने प्रार्थना पत्र तो ले लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। वहीं, कोतवाल संजय गुप्ता का कहना है कि आसपास के दुकानदारों से घटना के संदर्भ में पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक उरई के मुहल्ला इंद्रानगर निवासी नेहा शाक्य बुधवार की सुबह करीब 11 बजे मौनी बाबा मंदिर स्थित बाजार सामान खरीदने आई थी। वहां से खरीददारी करने के बाद वह पैदल अपने घर वापस जा रही थी। जब वह राठ रोड ओवरब्रिज के पास पहुंची तभी पीछे से आए दो बाइक सवार लुटेराें ने नेहा के आगे बाइक लगाकर उसे रोक लिया। नेहा कुछ समझ पाती तब तक लुटेरों ने तमंचा निकालकर उसे धमकाकर उससे पर्स व मोबाइल लूट लिया और इसके बाद वह तमंचा लहराते हुए राठ रोड की ओर भाग गए।
विज्ञापन



पीड़िता कोतवाली पहुंची और लुटेराें के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने मामले में कार्रवाई की बात कही है। अभी दो दिन पहले बाजार करने आई महिला सीमा निवासी नया पटेल नगर को दो बाइक सवार बदमाशाें ने सरे बाजार मंगल सूत्र तोड़ लिया था। हालांकि दोनाें आरोपी मौके पर पकड़ गए थे। पुलिस ने उनके खिलाफ रिपोर्ट दर्जकर जेल भेज दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed