{"_id":"ad45432ece0bffea7465de4f3a7e41cc","slug":"life-imprisonment-accused-of-extortion-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरौती मांगने के आरोपी को आजीवन कारावास","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फिरौती मांगने के आरोपी को आजीवन कारावास
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
Updated Wed, 18 Nov 2015 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पार्टी के बहाने लखनऊ निवासी युवक को फोन कर बुलाकर बंधक बनाने और दस लाख
विज्ञापन
रुपये फिरौती मांगने के आरोपी पर दोष सिद्ध होने पर स्पेशल जज डकैती अनिल
कुमार उपाध्याय ने आजीवन कारावास व दस हजार रुपये जुर्माना की सजा सुनाई
है।
कोरियर का काम करने वाला पवन पाठक पुत्र अनंत शंकर निवासी रामकृष्ण मार्ग, फैजाबाद रोड, लखनऊ पिछले साल 17 नवंबर को घर से यह कहकर निकला कि उसे काम से इलाहाबाद जाना है। इसके बाद वह इलाहाबाद न जाकर चुर्खी थाना क्षेत्र के गांव मुसमरिया निवासी आरोपी दिलीप सिंह उर्फ बचूड़े के फोन पर उरई आ गया। यहां इन दोनों ने पार्टी की और तभी
दिलीप ने खाने में कुछ नशीला पदार्थ खिला दिया। इससे अनंत अचेत हो गया। इसके बाद दिलीप ने उसे शहर के एक कमरे में बंधक बना लिया और उसके परिजनों से दस लाख रुपये की फिरौती की मांग की थी। पीड़ित के भाई मनीष पाठक की सूचना के बाद सर्विलांस सेल से आरोपी दिलीप की लोकशन उरई मिली थी। इस पर मनीष उरई आया और स्थानीय पुलिस व एसओजी
की मदद से भाई को 20 नवंबर को मुहल्ला सुशीलनगर से सकुशल बरामद कर लिया गया था। पुलिस ने दिलीप सिंह उर्फ बचूड़े गिरफ्तार कर लिया था। मनीष सिंह कोतवाली उरई में अपहरण कर बंधक बनाने व 10 लाख रुपये की फिरौती मांगने की रिपोर्ट आरोपी पर दर्ज कराई थी। आरोपी तभी से जेल में है। इसका मुकदमा स्पेशल कोर्ट डकैती जज अनिल कु़मार उपाध्याय
की अदालत में चल रहा था। बुधवार को सुनवाई के बाद आरोपी दिलीप पर दोष सिद्ध हो जाने पर जज ने उसे आजीवन कारावास व दस हजार रुपये अर्थ दंड की सजा सुनाई है। शासन की ओर से पैरवी शासकीय अधिवक्ता मुहम्मद वासिल बेग ने की।