फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   lady body found in the drain in suspicious circumstances

संदिग्ध हालात में नाले में मिला महिला का शव

Sun, 19 Nov 2017 12:34 AM IST
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Updated Sun, 19 Nov 2017 12:34 AM IST
विज्ञापन
lady body found in the drain in suspicious circumstances
ऐरी में घर के बाहर लगी भीड़ व पुलिस हिरासत में पति व ससुर - फोटो : amar ujala

डकोर थाना क्षेत्र के ग्राम ऐरी निवासी मिथलेश (26) पत्नी पूरन शनिवार की सुबह छह बजे पति के साथ गांव के बाहर जंगल से लकड़ी लेने गई थी। दोपहर में पूरन अकेला रोता हुआ गांव पहुंचा और उसने बताया कि पेड़ से बेर तोड़ते वक्त मिथलेश का पैर फिसल गया और वह नाले में जा गिरी। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। ग्रामीण जंगल में पहुंचे तो देखा कि मिथलेश का शव जंगल में एक 30 फीट गहरे नाले में पड़ा था।

विज्ञापन


सूचना मिलने पर कुछ ही देर में डकोर थाने की पुलिस पहुंच गई और पुलिस ने शव नाले से बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। वहीं मिथलेश के चेहरे पर धारदार हथियार के जख्म थे। पुलिस ने फिलहाल संदेह के आधार पर  पूरन, उसके पिता मूलचंद व चाचा पूरन को हिरासत में ले लिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पूरन की बताई हुई घटना और शव की हालत देखकर मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। जल्द ही मामले की हकीकत सामने होगी।
विज्ञापन


 बरामद हुई कुल्हाड़ी, खून से सने कपड़े
 ग्रामीणों को पत्नी की मौत की बात बताकर पूरन सीधे घर पहुंचा और  वहां उसने खून से सने कपड़े व लकड़ी काटने लिए ले जाई गई कुल्हाड़ी घर में छिपा दी। पूछताछ में उसने कुल्हाड़ी खोने व कपड़े यही पहने होने की बात की। उसकी बात पर संदेह होने पर पुलिस ने घर की तलाशी ली तो खून से सने कपड़े व कुल्हाड़ी बरामद हो गई। जल्द ही पुलिस घटना का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
पति पत्नी के रिश्तों में थी खटास
परिजनों की मानें तो मिथलेश की पूरन के साथ तीन साल पूर्व शादी हुई थी। शादी के एक दो साल तो सब कुछ ठीक चला। लेकिन पिछले कुछ दिनों से इनके बाद किसी बात पर मनमुटाव चल रहा था। दोनों में काफी कहासुनी भी होती थी। कई बार पूरन मिथलेश पर हाथ उठा चुका था। इसके अलावा जंगल में इन दोनों के अलावा कोई और साथ नहीं था, जिससे पूरन की बात  संदिग्ध नजर आ रही थी।

अविवाहित चाचा भी संदेह के घेरे में
मिथलेश की मौत के मामले में पूरन व ससुर मूलचंद के अलावा पूरन के अविवाहित चाचा दीवान को भी पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। इसको लेकर गांव में ग्रामीण बताते हैं कि दीवान का ज्यादातर समय पूरन के घर में ही बीतता था।


दो दिन में दो हत्याएं, पुलिस पर उठे सवाल
उरई। जिले में निकाय चुनाव को लेकर पुलिस भले ही सर्तकता का दावा कर रही हो, लेकिन कोंच और कदौरा में दो युवकों की हत्या और डकोर में महिला की संदिग्ध मौत ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अभी तक किसी भी मामले में कोई सफलता हासिल नहीं कर सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed