फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kbutra police raids on the camp, the women drove the crowd

कबूतरा डेरों पर पुलिस का छापा, महिलाओं ने भीड़ को दौड़ाया

Wed, 15 Jun 2016 10:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 15 Jun 2016 10:34 PM IST
विज्ञापन
Kbutra police raids on the camp, the women drove the crowd
कोतवाल से बहस करती कबूतरा महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
कबूतरा डेरा में बुधवार को जमीन के भीतर छिपाई गई शराब और लहन पकड़ने पहुंची पुलिस को देख उग्र हुई डेरे की महिलाओं ने पुलिस से खूब झड़प की। नाराज महिलाओं ने मौके पर जमा भीड़ को लाठी लेकर दौड़ाया। इससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने छापा मारकर जमीन में छिपी 40 ड्रम लहन और 10 ड्रम तैयार शराब नष्ट कराई।  सीओ अवधेश कुमार शुक्ल
विज्ञापन


और कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक मनवीर सिंह, एसएसआई विनोद कुमार मिश्रा और सागर चौकी इंचार्ज रवीन्द्र कुमार त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स लेकर महेशपुरा रोड स्थित कबूतरा डेरा पर छापा मारा था। पुलिस अपने साथ पालिका की जेसीबी मशीन भी लाई थी। पुलिस ने जैसे ही डेरा और उसके आसपास के खेतों में जमीन के भीतर छिपा कर रखी गई शराब और लहन
विज्ञापन


पकड़ने के लिए जेसीबी चलवाई। आसपास भीड़ जमा हो गई। भीड़ में ज्यादातर लोग कसाई मंडी के थे। पुलिस और लोगों का मजमा देख कर कबूतरा डेरा की महिलाएं उग्र हो गईं। कई महिलाओं की पुलिस से बहस होने लगी। लेकिन, पुलिस के आगे महिलाओं की नहीं चली। इससे महिलाओं ने अपना गुस्सा तमाशबीन भीड़ पर उतारा। एक महिला ने लाठी लेकर भीड़ को
विज्ञापन
विज्ञापन


दौड़ा लिया। बाद में पुलिस ने स्थिति को संभाला। सीओ अवधेश कुमार ने कहा कि सर्किल में शराब का अवैध कारोबार चलने नहीं दिया जायेगा। ऐसा कारोबार करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed