फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Kanpur, Bajrang Dal leader arrested in robbery

कानपुर डकैती में बजरंग दल नेता गिरफ्तार

Fri, 08 Jul 2016 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन
अमर उजाला ब्यूरो, जालौन Updated Fri, 08 Jul 2016 12:04 AM IST
विज्ञापन
Kanpur, Bajrang Dal leader arrested in robbery
पुलिस हिरासत में करुणेंद्र। - फोटो : अमर उजाला

कौशलपुरी में ज्वैलरी निर्माता महेंद्र सिंह भल्ला के घर डकैती मामले में फरार एक आरोपी को नौबस्ता से गिरफ्तार कर लिया गया। वह बजरंग दल का नेता है। जबकि मास्टरमाइंड लालू कानपुर देहात से जमानत कटवाकर जेल चला गया। गिरफ्तार आरोपी से डकैती की रकम से खरीदी गई बाइक, महंगा मोबाइल, तमंचा और 16 हजार नगद बरामद हुए हैं।

विज्ञापन


गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस में एसएसपी शलभ माथुर ने बताया कि एक आरोपी कुठौंद जालौन निवासी करुणेंद्र चौहान को बुधवार देर रात एसओ नजीराबाद जीतेंद्र सिंह, सब इंस्पेक्टर अखिलेश यादव, सुजीत मिश्रा और कांस्टेबल अनुज त्रिपाठी की टीम ने नौबस्ता बाईपास से गिरफ्तार किया। उस पर पांच हजार का ईनाम था।
विज्ञापन


करुणेंद्र बजरंग दल का नेता है। महेंद्र सिंह ने उसे पहचान भी लिया।  करुणेंद्र एक साल पहले बजरंग दल से जुड़ा और जालौन का जिला गोरक्षा प्रमुख बना। उसने इसी साल जालौन के हुबलाल डिग्री कालेज से बीएससी (मैथ्स) किया। बजरंग दल से जुड़कर वह राजनीति में जाना चाहता था। उसके संबंध बजरंग दल के बड़े नेताओं से हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसएसपी के मुताबिक डकैती का मास्टरमाइंड राघवेंद्र यादव उर्फ लालू चार जुलाई को डकैती के एक पुराने मामले में अपनी जमानत कटवाकर कानपुर देहात से जेल चला गया। पुलिस जल्द ही लालू को रिमांड पर लेगी। दो आरोपी झांसी निवासी टिंगे और टिप्पी अब भी फरार हैं।

उनकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। बताते चलें कि 30 जून की देर रात कौशलपुरी में ज्वैलरी निर्माता महेंद्र सिंह भल्ला के घर 50 लाख की डकैती पड़ी थी। इस मामले में पांच बदमाशों के खिलाफ थाना नजीराबाद में डकैती की रिपोर्ट दर्ज हुई थी। अब तक इस मामले में दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं, एक जमानत कटवा कर जेल चला गया है और दो फरार हैं।
महंगी बाइक, महंगा फोन खरीदा।

पुलिस हिरासत में करुणेंद्र ने बताया कि 30 जून को वह अपने साथियों संग लालू की वैन से महेंद्र सिंह के घर पहुंचा था। करुणेंद्र ही सबसे पहले महेंद्र को धक्का देकर घर में घुसा था। डकैती के बाद उरई में लालू के घर माल का बंटवारा हुआ करुणेंद्र को 1.70 लाख मिले।

इस रकम से उसने तुरंत पल्सर 220 सीसी बाइक खरीदी और बाकी पैसा लेकर दिल्ली शापिंग करने चला गया। दो दिन में 20 हजार खर्च कर सचिन कोस्टा के पास झांसी गया उससे फिर 60 हजार लिए जिससे 55 हजार का सैमसंग गैलेक्सी एज 7 फोन खरीदा। तय हुआ था कि जैसे-जैसे जेवर बिकेंगे, सबको हिस्सा मिलता जाएगा।


जेल ने बनाया डकैत
कुछ समय पहले उरई से धर्म परिवर्तन के आरोप में करुणेंद्र जेल गया था जहां उसकी मुलाकात सचिन कोस्टा और राघवेंद्र यादव उर्फ लालू से हुई। जेल में ही करुणेंद्र की लाइन बदल गई और तुरंत पैसा कमाने के लिए डकैती की प्लानिंग की। वहीं पर लालू ने डकैती का प्लान बनाया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed