{"_id":"58b861214f1c1b603e83079f","slug":"jumping-ahead-of-the-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन के आगे कूदकर किसान ने दी जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन के आगे कूदकर किसान ने दी जान
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 02 Mar 2017 11:44 PM IST
विज्ञापन
उरई (जालौन)। कालपी क्षेत्र के कुरहना आलमपुर निवासी किसान ने इंटर सिटी ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। गुरुवार सुबह उसका शव उसरगांव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। वहां से गुजरे लोगों ने जब ट्रैक पर शव देख तो वे दंग रह गए। इसकी सूचना कोतवाली में दी तो आननफानन में पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की खबर जब मृतक के घर पहुंची तो वहां पर चीख पुकार मच गई और बदहवास हालत में परिजन मौके पर पहुंचे। सूत्रों की मानें तो किसान काफी समय से परेशान था।
विज्ञापन
कुरहना आलमपुर निवासी किसान नरेंद्र (40) पुत्र रामाधार ने गुरुवार को झांसी कानपुर इंटरसिटी के आगे छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक नरेंद्र के परिजनों ने बताया कि वह गुरुवार को यह कहकर घर से निकला कि वह किसी काम से कालपी जा रहा है। काम निपटाने के बाद देर शाम तक वो वापस आ जाएगा। इधर, उसरगांव रेलवे ट्रैक पर जब वहां से गुजरे लोगों ने शव देखा तो उनके होश फाख्ता हो गए और हड़कंप मच गया। घटना को लेकर आसपास के लोगों की भी भीड़ जमा हो गई। सूचना पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को अवगत कराकर शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार किसान काफी दिनों से परेशान चल रहा था। परिजनों ने भी वह बातचीत नहीं कर रहा था।
विज्ञापन
----