{"_id":"eb9e1002e2c289db010580e671b4c3e3","slug":"jitamu-organically-reports-on-20-people-from-both-sides-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीतामऊ बवाल में दोनों पक्षों से 20 लोगों पर रिपोर्ट ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीतामऊ बवाल में दोनों पक्षों से 20 लोगों पर रिपोर्ट
ब्यूरो/अमर उजाला, जालौन
Updated Fri, 30 Oct 2015 11:35 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चुर्खी जिला पंचायत सदस्य पद पर हो रहे मतदान के दौरान सिरसाकलार थाना क्षेत्र के गांव जीतामऊ में हुए बवाल के मामले में सपा के दो बड़े नेताओं समेत दोनों पक्षों के 20 लोगों के खिलाफ कई धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है। पुलिस ने दोनों पक्षों से तहरीर के आधार पर कार्रवाई की।
विज्ञापन
जीतामऊ निवासी सुबोध कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि गुरुवार को गांव के बूथ पर शांतिपूर्वक मतदान चल रहा था। इस बीच निवर्तमान जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल यादव अपने साथी जिला पंचायत सदस्य श्याम यादव निवासी कुठौंद व मानपुरा गांव निवासी कन्हैया लाल व खरका निवासी अजय यादव व नौ अज्ञात साथियों के साथ गांव आए और मतदाताओं को धमकाने लगे।
विज्ञापन
उन्होंने वोटरों के साथ अभद्रता और मारपीट की। घरों में घुसकर पीटा। उन्हें मतदान नहीं करने दिया। पुलिस ने इस मामले में धारा 147,148, 452, 323, 504, 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली। वहीं दूसरे पक्ष शिशुपाल यादव के चरण सिंह निवासी खरका ने उरई कोतवाली पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नन्हूं राजा अपने साथी पंकज उपाघ्याय, सोनू उपाध्याय व कुछ अज्ञात साथियों के साथ जीतामऊ गांव पहुंचे।
विज्ञापन
यहां वे प्रत्याशी के बस्ते पर बैठे गए। उक्त लोगों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया और उनकी चार गाड़ियों को क्षतिग्रस्त कर डाला। उक्त लोगों ने जिला पंचायत सदस्य श्याम यादव के साथ मारपीट की और उनका अपहरण कर लिया।
इस तहरीर पर भी पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ 147,148,149, 307 व 364 आईपीसी के तहत रिपोर्ट निल अपराध संख्या पर उरई कोतवाली में दर्जकर मामले की विवेचना सिरसाकलार थाना पुलिस को सौंप दी। एसपी एन. कोलांचि ने बताया कि जिसने जो तहरीर दी, उसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांचकर कार्रवाई करेगी।
पूर्व जिलाध्यक्ष चौधरी विष्णुपाल सिंह गुर्जर नन्हूं राजा ने शुक्रवार को अपने आवास पर पत्रकार वार्ता की। उन्होंने जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह यादव पर आरोपों की बौछार लगा दी। मतदान के दौरान लगातार बूथ कैप्चरिंग का प्रयास किया गया।
महिलाओं के साथ अभद्रता की गई। जीतामऊ गांव में जिला पंचायत सदस्य श्याम यादव व आजाद सिंह समेत कई लोगों ने फर्जी मतदान किया और महिलाओं के विरोध करने पर उनके साथ मारपीट की। यहां तक कि घर में घुसकर लोगों के गृहस्थी के सामान तक तहस नहस कर दिए गए।
यह सब प्रशासन के सामने हुआ। दो दिन पूर्व सरकारी सुरक्षा उपलब्ध कराई गई और मतदान के दौरान प्रशासन ने रात 12 बजे उनकी पूरी वीडियोग्राफी कराई। इसके बावजूद उनके खिलाफ अपहरण करने का मुकदमा दर्ज करा दिया गया। इस पूरी प्रक्रिया का मकसद उन्हें मतगणना से दूर रखना था।
प्रत्याशी उमा देवी के पति जिला पंचायत अध्यक्ष शिशुपाल सिंह ने कहा कि नन्हूं राजा की ओर से इस चुनाव में हरियाणा, राजस्थान, उत्तर प्रदेश और अन्य राज्यों से एक जाति विशेष के अपराधियों को बुलाया गया। इन लोगों ने चुनाव खत्म होने के कुछ देर पहले मड़ईयां, रायपुर आदि में गुंडागर्दी शुरू कर दी।
साढ़े चार बजे एडीएम के सामने तोड़फोड़ की। प्रशासन के पास उसकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध है। इन लोगों ने जीतामऊ मेें तीन लोगों का अपहरण कर लिया। इनमें से एक आदमी को पास के ही कूएं में फेंक दिया जबकि आजाद यादव को बुरी तरह पीटा। वह झांसी मेडिकल कालेज में जिंदगी और मौत से संघर्ष कर रहा है।
नरेश यादव अब तक नहीं मिला है। उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान उनके समर्थकों ने शांति व्यवस्था बनाए रखने की पूरी कोशिश की। उन्होंने कहा कि प्रशासन पूरे मामले की जांच पड़ताल कर रहा है। हकीकत जल्द ही लोगों के सामने होगी। उन्होंने कहा कि उनकी ओर से न तो बूथ कैप्चरिंग कराई गई और न ही कोई बवाल किया गया।