{"_id":"5b8443f742c792466408cf35","slug":"jewelry-crosses-the-woman-from-daggamar-vehicle","type":"story","status":"publish","title_hn":"डग्गामार वाहन से महिला के जेवर पार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
डग्गामार वाहन से महिला के जेवर पार
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
Updated Tue, 28 Aug 2018 12:03 AM IST
विज्ञापन
डग्गामार वाहन के पास पूछताछ करती पुलिस।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ागांव निवासी बबलू यादव पुत्र रामकिशोर ने पुलिस को बताया कि रविवार शाम 6 बजे कदौरा बस स्टैंड से अपनी बहन रेखा को लेकर उसकी ससुराल पौथिया जिला हमीरपुर जा रहा था। स्टैंड पर बस न होने से यात्रियों की काफी भीड़ थी। इस कारण वे लोग डग्गमार कैंपर पर सवार हो गए। गाड़ी में बैठते ही चालक ने बहन रेखा का बैग अपनी बगल वाली सीट पर रख लिया।
कुछ देर बाद चालक ने जगह की कमी बताकर बैग गाड़ी की छत पर रख दिया। कुछ दूरी जाने पर जब दोनों भाई बहनों को चालक की नीयत पर शक हुआ तो उन्होंने चालक से बैग उतारने को कहा। बैग उतारते ही उनके होश फाख्ता हो गई। बैग का ताला टूटा हुआ था और उसमें रखे लाखों के जेवर गायब थे। इस पर रेखा और राजकिशोर ने शोरशराबा शुरू कर दिया। जिस पर चालक और क्लीनर भी उनसे भिड़ गए और बीच रास्ते में हंगामा शुरू हो गया। सूचना पाकर पुलिस पहुंची।
मामला गंभीर देख पुलिस गाड़ी समेत चालक और क्लीनर को लेकर थाने आ गई। जहां रेखा ने पुलिस को बताया कि बैंग में सोने चांदी के करीब सवा लाख के जेवर थे। उसका रो रोकर बुरा हाल था। बार बार यही कह रही थी कि ससुराल वालों को क्या और कैसे बताएगी। वहीं थाना प्रभारी प्रमोद कुमार के मुताबिक पूछताछ की जा रही है। यदि गाड़ी के चालक और क्लीनर के पास जेवर होंगे तो मिल जाएंगे।