फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Innocent attempted rape

मासूम से रेप का प्रयास

Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई Updated Sat, 26 Mar 2016 12:05 AM IST
विज्ञापन
Innocent attempted rape
rape - फोटो : Demo

उरई (जालौन)। कदौरा थाना क्षेत्र के एक कस्बे में एक युवक ने आठ वर्षीय मासूम से खेत में रेप का प्रयास किया। चीख सुनकर लोग मौके पर पहुंचे तो वह भाग निकला। मासूम ने बताया कि टाफी देने के बहाने उसे बुलाया था।  बाद में परिजनों ने आरोपी युवक के खिलाफ रेप का प्रयास व पास्को एक्ट की धाराआें में रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने मासूम को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजने की बात कही है।

विज्ञापन


कदौरा थाना क्षेत्र के कस्बा निवासी एक आठ साल की मासूम बुधवार की शाम करीब सात बजे अपने घर के दरवाजे पर खेल रही थी तभी वहां मुहल्ले का युवक जितेंद्र कुमार ने मासूम को टाफी देने के बहाने बुलाया। वह उसे पास में ही एक खेत में ले गया। जहां वह रेप का प्रयास करने लगा।
विज्ञापन


इस दौरान चीख सुनकर आसपास खेताें की रखवाली कर रहे किसान मौके पर पहुंचे तो आरोपी भाग गया। लोगों ने परिजनाें को जानकारी दी। परिजनों ने कदौरा थाने में आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। थानाध्यक्ष रुद्र कुमार सिंह ने आरोपी के खिलाफ रेप का प्रयास व पास्को एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर बच्ची को डाक्टरी परीक्षण के लिए भेज दिया। आरोपी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed