फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Including rifles looted arrested

लूटी गई रायफल सहित एक गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2016 11:28 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Sat, 06 Feb 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Including rifles looted arrested
कदौरा थाना क्षेत्र के गांव पथरेहटा घाट पर दस दिन पहले हुई लूट के मामले
विज्ञापन
में पुलिस ने शनिवार को लूटी गई रायफल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस ने आरोपी से एक  तमंचा, दो कारतूस व एक मोबाइल बरामद करने की बात भी कही है। पुलिस फरार लुटेराें की तलाश कर रही है।

एसपी एन कोलांचि ने अपने कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में बताया कि 27 जनवरी की रात करीब एक बजे कदौरा थाना क्षेत्र के गांव पथरेहटा घाट पर बदमाशाें ने वहां मौजूद दो लोगाें बाबूलाल निषाद निवासी तरीबुल्ला व
उसके एक अन्य साथी की दो लाइसेंसी रायफल, नकदी आदि लूट ली थी। इसकी रिपोर्ट बाबूलाल ने कदौरा थाने में दर्ज

कराई थी। कोतवाल रुद्र कुमार सिंह ने आरोपियाें की सुरागकसी की तो पता चला कि कदौरा थाना बड़ागांव निवासी निजाम पुत्र अजीज के पास लूटी गई बंदूक है। पुलिस ने उसके घर छापा मारकर लूटी गई रायफल बरामद कर निजाम को गिरफ्तार भी कर लिया। पुलिस ने आरोपी से एक 315 बोर का तमंचा, दो कारतूस व एक मोबाइल व एक हजार

रुपये नगद भी बरामद कर लिया। आरोपी ने बताया कि पूरे लूटकांड का मास्टर माइंड रामायण सिंह है और उसके खिलाफ कई लूट के मामले दर्ज हैं। वह उसके संपर्क में दो माह पहले आया था। एसपी ने बताया कि पूरा गैंग पुलिस के रडार पर है। जल्द ही आरोपियाें को गिरफ्तार कर दूसरी रायफल भी बरामद कर ली जाएगी। एसपी ने टीम को पांच हजार रुपये पुरस्कार देने की घोषणा भी की है।

असलहा धारकाें की होगी पड़ताल
एसपी ने बताया कि मौरंग घाटाें पर असलहाधारी रहते हैं। वह डीएम से बात करेंगे कि किस असलहा धारक ने परमीशन ली है और कौन बिना परमीशन के वहां रहता है। उन्हाेंने दो टूक कहा कि वह बिना परमीशन वाले असलहा धारकाें पर कार्रवाई करेंगे।

हमीरपुर पुलिस से भी लूटी थी सरकारी बंदूक
वारदात के दिन ही इसी गिरोह ने हमीरपुर के कुरारा थाना के एक गांव में डकैती डालने के दौरान मौके पर आई पुलिस पर फायरिंग कर एक सरकारी रायफल भी सिपाही से लूट ली थी। इस मामले की रिपोर्ट हमीरपुर में दर्ज है। एसपी एन कोलांचि ने बताया कि हमीरपुर एसपी से बात कर दोनों जिलाें की पुलिस संयुक्त अभियान में आरोपियाें के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed