{"_id":"58c197de4f1c1b8322dc50f0","slug":"husband-scares-to-save-the-girl-s-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवती ने लगाई आग बचाने में पति भी झुलसा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवती ने लगाई आग बचाने में पति भी झुलसा
अमर उजाला/उरई
Updated Thu, 09 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : amar ujala
विज्ञापन
उरई (जालौन)। नाश्ता न बनाने पर एक युवक ने पत्नी को पीट दिया। गुस्से में पत्नी ने केरोसिन डालकर आग लगा ली। वह आग का गोला बनकर आंगन में इधर-उधर भागने लगी। पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो महिला लिपट गई। इससे वह भी गंभीर रूप से झुलस गया। परिजनाें ने बचाकर दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। माधौगढ़ थाना के गांव सुरपतपुरा में भी पति से विवाद होने के बाद महिला ने मिट्टी का तेल डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया है।
रेढ़र थाना के गांव महातवानी गांव निवासी आशीष कुमार (28) का पत्नी माधुरी (26) से नाश्ता बनाने को लेकर विवाद हो गया। मामला इतना बढ़ा कि आशीष ने पत्नी को दो तमाचे जड़ दिए। इससे नाराज होकर माधुरी किचन में गई और अपने ऊपर केरोसिन छिड़कर आग लगा ली। वह आग का गोला बनकर इधर उधर भागने लगी। पति ने उसे बचाने का प्रयास किया तो माधुरी पति से लिपट गई। इससे पति भी गंभीर रूप से झुलस गया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर आए और दंपति को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उनकी गंभीर हालत देखते हुए डाक्टर ने उन्हें मेडिकल कालेज झांसी रेफर कर दिया। इसी तरह माधौगढ़ थाना के गांव सुरपतपुरा निवासी निवासी धीरेंद्र सिंह की पत्नी रजनी (20) ने पति से झगड़ा होने के बाद अपने कमरे में बंद होकर केरोसिन डालकर आग लगा ली। इससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनाें ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। दोनाें की एक साल पहले ही शादी हुई थी।
विज्ञापन