फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Husband detained dowry murder , prison

धरा गया दहेज हत्यारोपी पति, गया जेल

Mon, 07 Dec 2015 11:42 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई
ब्यूरो/ अमर उजाला, उरई Updated Mon, 07 Dec 2015 11:42 PM IST
विज्ञापन
Husband detained dowry murder , prison
दहेज हत्या के मामले में पुलिस ने हत्यारोपी पति को दबोच लिया है। उसे उस
विज्ञापन
वक्त पकड़ा गया जब वह बाहर जाने की फिराक में मारकंडेयश्वर तिराहे पर वाहन का इंतजार कर रहा था। इस मामले में आरोपी चार अन्य लोगों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। इधर, दहेज हत्या के इस मामले में एएसपी शकील अहमद ने भी घटनास्थल का जायजा लेने के बाद हिरासत में आए पति से पूछताछ की है।

कस्बे से सटे महंतनगर में डाढी रोड पर छह दिसंबर की रात डाली नामक विवाहिता की पति राजकुमार पुत्र राजाराम रजक, जेठ आनंद रजक, जेठानी संतोषी, देवरों सुनील व अनिल ने क्रूरता से हत्या कर दी थी। आरोप था कि दहेज में बाइक व सोने की चेन की मांग को लेकर महिला की हत्या की गई। हत्या के बाद साक्ष्य नष्ट करने के लिए इन लोगों ने लाश को फूंकने का

प्रयास भी किया। मृतका के पिता रघुवीर ने इन पांचों के खिलाफ दहेज हत्या में रिपोर्ट दर्ज कराई है जिसकी जांच सीओ मनोजकुमार गुप्ता के पास है।  घटना को अंजाम देने के बाद ससुराली जन फरार हो गए और पुलिस उनकी गिरफ्तारी के प्रयासों में जुटी थी। तभी सोमवार सुबह कोतवाल रूद्रकुमार सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि डॉली का पति राजकुमार

मारकंडेयश्वर तिराहे पर किसी वाहन का इंतजार कर रहा है और बाहर भागने की फिराक में है। इस पर दरोगा दिनेश यादव, रवीन्द्र त्रिपाठी, सलमान अली को पुलिस बल के साथ भेजा और राजकुमार को दबोच लिया। जरूरी लिखापढी के बाद उसे जेल भेज दिया गया। अन्य आरोपियों की भी पुलिस सरगर्मी से तलाश कर रही है। चूंकि मामला दहेज हत्या का था इसलिए सोमवार

को अपर पुलिस अधीक्षक शकील अहमद भी कोंच पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया। एएसपी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। जल्दी ही अन्य फरार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा। अधजली लाश मामले में उन्होंने कहा कि मतगणना के बाद इस मामले पर फोकस होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed