{"_id":"56ec47cc4f1c1bca3b8b4ae2","slug":"huband-s-wife-charged-with-murder","type":"story","status":"publish","title_hn":"पत्नी की पीट कर हत्या का आरोप","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पत्नी की पीट कर हत्या का आरोप
ब्यूरो/अमर उजाला, उरई
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
घटना के बाद रोते बिलखते परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुहम्मदाबाद (जालौन)। थाना क्षेत्र में एक युवक पर पत्नी की पीट कर हत्या का आरोप लगाया गया है। बताया जाता है कि हत्या को आत्महत्या दिखाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया गया। उसकी मौत की सूचना पर पहुंचे मायकेवालों ने हंगामा किया। इसके बाद पति समेत तीन ससुरालियाें के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। पुलिस ने मामले की जांचकर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
उरई कोतवाली क्षेत्र के गांव राहिया निवासी केदार सिंह पाल ने डकोर थाना पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी बेटी वंदना (30) का विवाह थाना व कस्बा डकोर निवासी पवन पाल के साथ किया था। उसने अपनी हैसियत के मुताबिक दान दहेज भी दिया था लेकिन पति पवन, सास राम प्यारी व देवर पंकज अतिरिक्त दहेज की मांग कर उसे प्रताड़ित करने लगे। इसी बीच पवन शराब पीकर बेटी की रात में पिटाई करने लगा।
विज्ञापन
गुरुवार की रात भी पवन शराब पीकर आया और अपने परिजनाें के साथ मिलकर वंदना को बेरहमी से पीटा इससे उसकी मौत हो गई। मामले को आत्महत्या का दर्शाने के लिए शव को फांसी पर लटका दिया। सूचना पाकर मायके वाले मौके पर पहुंचे और देखा की बेटी के पैर जमीन पर है। इससे किसी की मौत नहीं हो सकती। सूचना पाकर थानाध्यक्ष जाकिर हुसैन ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि उसके दो बेटी व एक बेटा है। वह उनसे पूछतांछ कर कार्रवाई करेंगे। इसी के बाद हत्या या आत्महत्या का कारण पता चलेगा। इसके अलावा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन