Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Her husband and father-in-law arrested

सुंदरी का पति और ससुर गिरफ्तार

Fri, 25 Aug 2017 11:52 PM IST
अमर उजाला जालाौन
अमर उजाला जालाौन Updated Fri, 25 Aug 2017 11:52 PM IST
विज्ञापन
Her husband and father-in-law arrested
पोस्टमार्टम हाउस में मौजूद सुंदरी के पिता और भाई - फोटो : अमर उजाला
उरई। एट वर्ध गांव में बच्चों को मारने के बाद खुदकुशी करने वाली सुंदरी के पिता और ससुर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति, ससुर, सास और दो ननद के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की है। पिता ने ससुरालवालों पर दहेज में बाइक, सोने की चेन मायके मांगने का आरोप लगाया है। तहरीर में आरोप है कि ससुरालवालों की प्रताड़ना से दुखी होकर सुंदरी ने ऐसा आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन

 एट थाना क्षेत्र के वर्ध गांव निवासी विनोद की पत्नी सुंदरी (28) ने गुरुवार शाम अपने दो बच्चों अनन्या (5) और अनमोल (3) की घर में बने कुएं में फेंककर हत्या कर दी थी। इसके बाद उसने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी। पुलिस की सूचना पर गुरुवार देर रात मध्य प्रदेश के दतिया जिले के बड़ौनी थाना क्षेत्र के पिसूरा गांव निवासी सुंदरी के मायकेवाले भी वर्ध पहुंच गए। पति विनोद पर सुंदरी की हत्या का आरोप लगाकर हंगामा शुरू कर दिया। पिता ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले शादी के बाद से सुंदरी पर मायके से सोने की चेन और बाइक लाने का दबाव डाल रहे थे। मांग न पूरी होने पर उसे प्रताड़ित भी किया जाता था। कई बार रिश्तेदारों को बीच में डालकर सुलह समझौता भी हुआ था। पिता की तहरीर पर पुलिस ने पति विनोद, ससुर रतन सिंह, सास रामजानकी, ननद संजू पत्नी संजीव और पूजा पत्नी देवेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। थानाध्यक्ष चंद्रशेखर दुबे ने बताया कि पति और ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन

पुलिस को सुंदरी के पास मिला सुसाइड नोट
पुलिस को सुंदरी के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। उसमें इसमें पति विनोद के लिए लिखा है कि तुम अपने माता-पिता की बात अधिक मानते हो, वे लोग मुझे अच्छी बहू नहीं मानते हैं। मेरे मना करने के बाद भी तुम बहनों के घर जाना बंद नहीं कर रहे हो। ठीक है, जू मैं मर जाऊं तो अपने माता पिता के लिए अच्छी बहू लाना और पूरे घर में घी के दीये जलाना। जब मैं ही नहीं रहूंगी तो मेरे बच्चे क्या करेंगे इसलिए मैं उन्हें भी अपने साथ ले जाऊंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेटे का गला दबाया फिर साड़ी से बांधा
पुलिस ने बताया कि दोनों बच्चों को सुंदरी ने पहले साड़ी में बांधकर कुुएं में फेंका इसके बाद फांसी लगाकर जान दी। बेटी का शव पानी में उतराता मिला लेकिन बेटे अनमोल का शव पानी के नीचे मिट्टी में दबा गया था। उसके शव को कांटे से निकाला गया। पुलिस को आशंका है कि बेटे का गला दबाने के बाद सुंदरी ने उसे साड़ी में बांधा होगा।
तीन साल पहले जेठानी ने की थी खुदकुशी
पोस्टमार्टम हाउस पर सुंदरी के रिश्ते के जेठ महेंद्र भी मौजूद थे। महेंद्र ने बताया कि तीन साल पहले उनकी पत्नी ममता ने ट्रेन के आगे कूद कर जान दे दी थी। एक बड़े भाई की सड़क हादसे में मौत हो चुकी है। महेंद्र का कहना था कि लगता है कि परिवार पर तंत्र मंत्र का साया है।

  दो दिन पहले आया था जीजा का फोन
सुंदरी के भाई नवल ने बताया कि दो दिन पहले जीजा विनोद और सुंदरी में कहासुनी हो गई थी। जीजा ने नवल को फोन कर सुंदरी को मायके ले जाने की बात कही थी। पिताजी ने जीजा को फोन भी गाया था, लेकिन उन्होंने फोेन नहीं उठाया। क्या मालूम था कि दीदी ऐसा कर लेंगी, नहीं तो उसी दिन वर्ध जाकर उन्हें और उनके बच्चों को दतिया ले जाता।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed