फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Harassment by moneylenders young man hanged

सूदखोरों से तंग आकर युवक ने फांसी लगाई

Wed, 01 Mar 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Wed, 01 Mar 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Harassment by moneylenders young man hanged
युवक की मौत पर गमगीन परिजन। - फोटो : अमर उजाला
नगर कोतवाली क्षेत्र के सिकरी राजा गांव में एक युवक ने सूने घर में सूदखोरों से तंग आकर फंदा कसकर जान दे दी। बुधवार को उसे फंदे पर लटका देख परिजनों में चीख पुकार मच गई। जानकारी पाकर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। कोतवाल के मुताबिक परिजनों ने घटना के संदर्भ में कोई तहरीर नहीं दी है। अगर प्रार्थना पत्र आता हैं तो जांच के बाद आगे की
विज्ञापन


कार्रवाई की जाएगी। घटना के एक दिन पूर्व सूदखोरों ने मृतक की बाइक छीन ली थी, लेकिन सूचना पर पहुंची यूपी 100 पुलिस ने बाइक दिला दी थी। ग्राम सिकरीराजा निवासी अरुण कुमार उर्फ  पप्पू (32) पुत्र रामप्रकाश निरंजन ने मंगलवार की रात घर में लगे हुक में फांसी का फंदा बनाया और गले में कस लिया। इससे उसकी मौत हो गई। मृतक के पुत्र अमन, पिता
विज्ञापन


रामप्रकाश व पत्नी मनोरमा ने बताया किवह लोग जालौन के मुहल्ला भवानीराम में रहते हैं। खेत पर काम होने की वजह से वह मंगलवार को सिकरी गांव गए थे। तभी गांव के सूदखोरों ने उसकी बाइक छीनकर उसके साथ मारपीट कर दी थी। इसकी सूचना उसने 100 नंबर पर दी थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बाइक दिलाकर मामला शांत कर दिया। रुपये चुकाने में असमर्थ
विज्ञापन
विज्ञापन


अरुण ने मंगलवार रात फंदा कसकर जान दे दी। वहीं, कोतवाली प्रभारी फ ुंदनलाल ने बताया कि मृतक जुआ व सट्टे का आदी था। इसके चलते उसने गांव के कई लोगों से कर्जा ले रखा था। परिजनों की ओर से अभी तक कोई तहरीर नहीं आई है। यदि परिजनों की ओर से सूदखोरों के खिलाफ  तहरीर आती है तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed