{"_id":"585c15354f1c1b774fe3b615","slug":"going-home-village-miscreants-looted","type":"story","status":"publish","title_hn":"बदमाशों ने घर जा रहे ग्रामीण को लूटा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बदमाशों ने घर जा रहे ग्रामीण को लूटा
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
Updated Thu, 22 Dec 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
लूट का शिकार लालू।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोंच। बाजार से गांव की दुकान के लिए सौदा लेकर निकले लालू को पीछा कर रहे चार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया। इस दौरान बदमाशों ने उसकी जमकर पिटाई की। पिटाई के बाद बदमाशों ने जेब में पड़े पांच हजार रुपये लूट लिए। इसके बाद कोंच की ओर भाग निकले। पीड़ित ने यूपी 100 के लिए काल किया तो तीन गाड़ियां मौके पर पहुंच र्गइं लेकिन तब तक बदमाश भाग चुके थे।
विज्ञापन
ग्राम गेंदोली निवासी लालू पुत्र मनोज कुमार सविता की गांव में ही परचून की दुकान है। दुकान के लिए वह गुरुवार को सौदा लेने कोंच आया था। उसके पास कुल 12000 रुपये थे। उसने कोंच में 7 हजार रुपये का सौदा लिया और दोपहर लगभग ढाई बजे गांव के लिए वापस जाने लगा। वह ठाकुरबाबा मंदिर के पास ओवरटेक कर उसकी बाइक को रोक लिया। बाइक रुकते ही चार बदमाशों ने मनोज की जमकर पिटाई की। इस दौरान उसकी जेब में पड़े 5 हजार रुपये बदमाशों ने लूट लिए और धमकी देते हुए कोंच की ओर भाग निकले। पीड़ित ने यूपी 100 पर फोन किया और समस्या बताई। इस पर तत्काल दो यूपी 100 गाड़ियां कोंच से व एक नदीगांव से मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक बदमाश फरार हो चुके थे। कोतवाली कोंच से एसआई जयवीर सिंह और कोबरा के सिपाही भी वहां पहुंच गए थे। तहरीर पर पुलिस रिपोर्ट दर्ज कर बदमाशों का पता लगा रही है।
विज्ञापन