{"_id":"5c363c37bdec2256973120fe","slug":"four-lakhs-of-goods-from-the-retired-teacher-s-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेवानिवृत शिक्षक के घर से चार लाख का माल उड़ाया","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेवानिवृत शिक्षक के घर से चार लाख का माल उड़ाया
Wed, 09 Jan 2019 11:53 PM IST
gaurav gaurav
जालौन
जालौन
Published by: gaurav gaurav
Updated Wed, 09 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
विवेकानंद कॉलोनी में चोरी के बाद बिखरा सामान दिखाते प्रेम नारायण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। सेवानिवृत शिक्षक के घर छत के रास्ते रात में घुसे चोरों ने चार लाख का माल साफ कर दिया। अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे जेवर, नगदी व घर में रखी बाइक चुराकर भाग गए। वारदात से समय परिजन कमरों में सोते रहे। घर के लोग सुबह सोकर जागे तो चोरों फैलाए गए सामान देखकर में चोरी की जानकारी हुई। सूचना पर मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच-पड़ताल की।
शहर कोतवाली क्षेत्र के कालपी रोड स्थित विवेकानंद कालोनी निवासी सेवानिवृत शिक्षक प्रेम नारायण दीक्षित के घर में मंगलवार की रात छत के रास्ते घुसे चोरों ने घर के अंदर बने कमरे में रखी अलमारी का ताला तोड़कर उसमें रखे सोने के दो हार, दो चेन, आठ अंगूठी, चार चूड़ी, पांच जोड़ी कान के फूल, चार जोड़ी चांदी के पायल, एक पैंडल व 50 हजार रुपये व घर रखी बाइक भी चोरी कर ली।
घर के लोग अलग-अलग कमरों में सोते रहे। सुबह जब घर के लोग जागे तो घर बिखरा सामान व घर का मेन गेट खुला देख होश उड़ गए। परिजनों ने इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी। फोरेंसिक टीम के साथ पहुंची पुलिस ने जांच की। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चोरों ने छत के रास्ते से घर में प्रवेश किया और इसके बाद मेनगेट में लगे ताले की चाबी उठाकर गेट खोला और बाइक लेकर भाग गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जली बाइक की सूचना पर पहुंचा पुत्र
कालपी रोड स्थित उर्वशी फैक्ट्री के पास एक जली पड़ी बाइक की सूचना जैसे ही शिक्षक प्रेमनारायण दीक्षित के घर पहुंची तो उनका पुत्र मनीष मौके पर पहुंचा और बाइक को पहचानने की कोशिश की पर बाइक नहीं पहचान नहीं सका। इसके बाद पुलिस बाइक को चौकी ले गई। पुलिस मामले की खोजबीन में लगी है।