फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Five year old child dies in Harsh firing

हर्ष फायरिंग में पांच साल के बच्चे की मौत

Sun, 10 Feb 2019 11:24 PM IST
gaurav gaurav अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन
अमर उजाला ब्यूूराे जालाैन Published by: gaurav gaurav Updated Sun, 10 Feb 2019 11:24 PM IST
विज्ञापन
Five year old child dies in Harsh firing
firing - फोटो : प्रतीकात्मक फोटो

बागी गांव में बाबू शाह के बेटे अबरार की बारात कदौरा निवासी एक पत्रकार के घर जाने की तैयारी चल रही थी। दूल्हे के सिर पर सेहरा बांधा जा रहा था और बाराती घर के बाहर बज रहे डीजे पर डांस कर रहे थे। इसी बीच मोहल्ले के युवक राजू ने भीड़ के बीच 315 बोर के तमंचे से फायर कर दिया। गोली भीड़ के बीच खड़े पांच साल के मासूम समीर पुत्र फईम निवासी ग्राम कुसमरा थाना जालौन के पेट में जा लगी। जिससे वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा।

विज्ञापन


बारातियों में हड़कंप मच गया। घरवाले बच्चे को लेकर अस्पताल की ओर भागे। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौैत से उसके परिजनों में कोहराम मच गया। इधर भीड़ ने राजू को पकड़कर उसकी पिटाई शुरू कर दी। इसी बीच किसी ने पुलिस को भी घटना की जानकारी कर दी। इसके पहले कि पुलिस मौके पर पहुंचती आरोपी राजू मय तमंचे समेत वहां से भाग निकला। इसके बाद दूल्हे के घर के दरवाजे पर सन्नाटा छा गया।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, समीर के पिता साधारण मजदूर है और वह बाबू शाह के मकान में किराये पर रहते थे। सीओ सुबोध गौतम के मुताबिक, मोहल्लेवालों से आरोपी के बारे में जानकारी कर जल्द पकड़ने का प्रयास किया जाएगा। बता दें कि सप्ताह भर पूर्व डकोर थाना क्षेत्र के जैसारी कला में भी हर्ष फायरिंग में सात साल के मासूम बच्चे की मौत हो गई थी। एसपी डा. अरविंद चतुर्वेदी का कहना है कि सोमवार को ही सभी थाना प्रभारियों को हर्ष फायरिंग पर सख्ती से रोक लगाने के निर्देश दिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed