दुकान में लगी आग से अधेड़ जिंदा जला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कुइया निवासी नईम पुत्र हमीम कुइया रोड के नेशनल हाईवे पर सड़क किनारे चाय की दुकान किए है। सोमवार की देर रात उसकी दुकान में अचानक आग लग गई। आग से दुकान तो पूरी जल ही गई साथ में एक अधेड़ भी जिंदा जल गया। रात में पास के ही खेत में पानी लगा रहे एक किसान पप्पू ने दुकान में आग लगी देखकर गांव वालों को सूचना दी। सुबह जब आग लगने की सूचना पर नईम दुकान पहुंचा तो उसके होश उड़ गए। दुकान के पीछे एक 50 वर्षीय अधेड़ का शव जला पड़ा था, जिसके पैरों में लोहे के तार लिपटे हुए थे। यह देख उसने तुरंत पुलिस को खबर दी।
जानकारी पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पूछताछ शुरू की। खबर फैलते ही इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई। नईम ने बताया कि वह चाय समोसा बेचता है। उसकी दुकान में इमरान पुत्र मो. अबरत निवासी लहारियापुरवा उरई के टायर ट्यूब का सामान रखा था, जोकि उसकी दुकान के बगल में पंचर की दुकान खोलने जा रहा था। उसका भी सामान जल गया। मौके से मिले शव बारे में पूछे जाने पर उसे कोई भी जानकारी होने से साफ मना कर दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को इसकी जानकारी दी।
कुछ ही देर में मौके पर फोरेंसिक टीम पहुंची, जिसने अपनी जांच पड़ताल की। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। वहां पर अधेड़ के शव मिलने को लेकर उसकी हत्या करने के बाद हादसा दिखाने लिए दुकान के साथ जलाए जाने की भी चर्चा होती रहीा। एसपी का कहना कि मामला संदिग्ध है। हत्या और हादसा दोनों ही पहलुओं पर जांच की जा रही है। सबसे पहले तो शव की शिनाख्त किए जाने की कोशिश की जाएगी। इसके बाद भी कुछ पता चल सकेगा।