फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Jalaun News ›   Featured on nomadic tent, three guns and cartridges recovered

खानाबदोश डेरा पर छापा, तीन बंदूक व कारतूस बरामद

Mon, 01 Aug 2016 10:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, उरई
अमर उजाला ब्यूरो, उरई Updated Mon, 01 Aug 2016 10:41 PM IST
विज्ञापन
Featured on nomadic tent, three guns and cartridges recovered
वार्ता करते एसपी एके त्रिपाठी व बरामद बंदूक। - फोटो : अमर उजाला
बदायूं में खानाबदोशों द्वारा महिला व उसकी बेटी से गैंगरेप के बाद सीएम अखिलेश यादव के निर्देश पर जिले की पुलिस ने खानाबदोशों के डेरों पर सोमवार को छापेमारी की। इस दौरान दो बदमाशाें को गिरफ्तार कर उनसे दो बंदूकें व गोली बरामद की हैं। वहीं एक अन्य छापेमारी में युवक फैक्ट्री मेड राईफल के साथ दबोचा गया। पुलिस ने उसके कब्जे से 315 बोर के
विज्ञापन


पांच कारतूस बरामद कर लिए। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्ता में बताया कि उन्हें सूचना मिल रही थी कि खानाबदोश लोग जिले में आपराधिक वारदातें कर रहे हैं। इस पर उन्हाेंने जिले भर के  थाना व कोतवाली प्रभारियाें को अपने-अपने क्षेत्र में इनके ठिकानों पर छापेमारी करने के निर्देश दिए थे। इस पर नदीगांव थानाध्यक्ष
विज्ञापन


मिथलेश कुमार सिंह ने सजेरा के जंगलाें में छापा मारा। पुलिस ने वहां डेरे से दो बंदूकें, भारी मात्रा में बारूद व छर्रे आदि बरामद कर लिए। पकड़े गए आरोपी पप्पू सिंह निवासी अनगोरा थाना टेटरा, मुरैना मध्यप्रदेश व उसके  पुत्र धनजीत को गिरफ्तार कर जब टोपीदार बंदूक का लाइसेंस मांगा तो वह नहीं दिखा सके। पुलिस ने आरोपी पिता पुत्र को गिरफ्तार कर आर्म्स
विज्ञापन
विज्ञापन


एक्ट में कार्रवाई की है। वहीं आटा थानाध्यक्ष विनोद कुमार मिश्रा व स्वाट टीम प्रभारी वीपी चतुर्वेदी , दरोगा अरुण कुमार तिवारी हाइवे पर गश्त कर बदमाशाें की तलाश कर रहे थे। तभी आटा टोल प्लाजा के पास एक युवक विक्रांत तिवारी निवासी टरननगंज कालपी आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रोक कर लाइसेंस मांगा तो वह बाइक से उतरकर खेताें की ओर


भागने लगा। इस पर पुलिस ने उसे दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने उससे अवैध फैक्ट्री मेड राइफल व आठ कारतूस बरामद किए। एसपी ने बताया कि वह दोनाें की मामलाें की गहराई से जांच करवा रहे हैं कि इन असलहाें का किसी वारदात में प्रयोग तो नहीं हुआ है। पुलिस ने तीनाें आरोपियाें को कोर्ट में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। एसपी अशोक कुमार त्रिपाठी ने टीम को पांच हजार रुपये का इनाम दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed